*उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका यात्रा से लौटे*

कहा काफी लाभदायक रहा प्रवास, छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों में निर्माण की जिन नई तकनीकों को लागू किया जा सकता है उन्हें अमल में लाएंगे

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन प्रवास के बाद आज सुबह रायपुर पहुंचे। राजधानी वापसी पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया की अमेरिका के अपनी अध्ययन यात्रा के दौरान उन्होंने पांच प्रमुख शहरों का भ्रमण कर सड़क निर्माण और सड़कों के रखरखाव की तकनीक, इनमें एआई (Artificial Intelligence) के उपयोग और पुल-पुलियों के निर्माण को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के साथ अमेरिका के बड़े-बड़े शहरों में निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली तकनीकों का अध्ययन किया। श्री साव ने अमेरिका में निर्माण स्थलों और ग्रीन-फील्ड रोड का भी अवलोकन किया। उन्होंने अपनी यात्रा को काफी लाभदायक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों में जिन तकनीकों का इस्तेमाल हो सकता है, उन्हें यहां जरूर लागू करेंगे।

श्री साव अपने अध्ययन प्रवास के दौरान शिकागो में आयोजित भारतीय स्वदेशी मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अमेरिका यात्रा के दौरान सभी शहरों में भारतीयों और खासकर छत्तीसगढ़ के लोगों से बड़ी संख्या में मुलाकात और बात हुई। छत्तीसगढ़ के बहुत से लोग वहां रह रहे हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। श्री साव ने बताया कि उन्होंने अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों, भारत के अन्य प्रांतों के लोगों और अमेरिकी लोगों को छत्तीसगढ़ आकर प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक-पौराणिक महत्व के स्थलों को देखने तथा यहां की संस्कृति और सभ्यता को समझने के लिए आमंत्रित किया हूं।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    You cannot copy content of this page