*मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना: बकरी पालन कर बसना की भूमिका पटेल हुई आत्मनिर्भर*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के तहत् गरीब और असहाय महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। वहीं यह योजना ऐसे परिवारों के लिए आय का नया साधन भी बना है। इस कड़ी में महासमुन्द जिले के बसना विकासखंड के ग्राम चनाट की निवासी श्रीमती भूमिका पटेल ने मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के सहयोग और अपनी लगन तथा मेहनत से खुद के जीवन को एक नई दिशा दी है।

श्रीमती भूमिका पटेल पति के निधन के बाद जब परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा थी, तब इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में श्रीमती पटेल ने हार नहीं मानी और खुद का व्यवसाय करने का निर्णय लिया। आर्थिक संकट से जूझ रही भूमिका को पता चला की मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना द्वारा महिलाओं को व्यापार करने के लिए ऋण और वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक से हुई। उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी दी और जाना कि वह इस योजना के लिए योग्य हैं।

भूमिका ने योजना के तहत आवेदन किया और अपने स्वरोज़गार के लिए प्रस्ताव तैयार किया। आवेदन करने पर उन्हें बालविकास परियोजना बसना द्वारा 40,000 रुपये का ऋण प्रदान किया गया, जिसका उपयोग उन्होंने बकरी पालन के व्यवसाय में किया। उनके इस प्रयास ने उन्हें न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद की, बल्कि उन्हें अपने आत्म-सम्मान को भी बढ़ाने का अवसर दिया। भूमिका ने बताया कि सक्षम के तहत जो ऋण लिया था उसकी नियमित किस्त जमा करती है। उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष के भीतर, बकरी पालन से होने वाले मुनाफे ने उनके परिवार को स्थिर आय प्रदान की। इसके अलावा आय की बचत राशि से गांव में ही कृषि भूमि को रेगहा-अधिया लेकर खेती-किसानी की शुरुआत भी की, जिसने उनके व्यवसायिक विस्तार और आर्थिक सुदृढ़ता को बढ़ाया है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    You cannot copy content of this page