*नक्सली हिंसा से पीड़ित लोगों से मिले शाह*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर अगले एक से डेढ़ वर्ष में राज्य को नक्सली हिंसा से मुक्त कराने के प्रति वचनबद्ध है। श्री शाह ने शुक्रवार को यहां अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद-प्रभावित इलाकों के हिंसा प्रभावित 55 लोग बस्तर शांति समिति के तत्वाधान में केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले। गृह मंत्री ने इन लोगों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनके कल्याण तथा क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाकर उनको अमली जामा पहनाएगी। उन्होंने नक्सली हिंसा में शामिल लोगों से हथियार छोड़कर मुख्य धारा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनके कल्याण तथा उनके क्षेत्र के विकास में हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि नक्सली हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ते हैं तो सरकार ने इस विचारधारा को समाप्त करने के लिए अभियान चला रखा है और उन्हें विश्वास है कि अगले एक से डेढ़ वर्ष में छत्तीसगढ़ से नक्सली समस्या समाप्त हो जाएगी।  गृह मंत्री ने उनसे मिलने आए लोगों से कहा कि वे राजधानी में अलग-अलग संगठनों तथा लोगों से मिले तथा मीडिया के सामने भी अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से निजात पाने के लिए वह अपना संघर्ष जारी रखें और सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।

  • Related Posts

    *नई दिल्ली काले कानून के विरोध व पेंशन बहाली हेतु पूर्व अर्धसैनिक पैरामिलिट्री वीरांगनाएं फिर से 6 मई को जंतर मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन*

    नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पैरामिलिट्री परिवारों, वीरांगनाओं, पूर्व अर्धसैनिकों में संसद में पास काले कानून को लेकर भारी रोष व्याप्त को देखते हुए एक बार फिर से जंतर मंतर पर…

    *पुरानी पेंशन बहाली व समयबद्ध पदोन्नति को लेकर 9 अप्रैल को पैरामिलिट्री परिवारों द्वारा राजघाट पर धरना प्रदर्शन रणबीर सिंह,,एलायंस महासचिव*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,11 लाख केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के जवानों व अधिकारियों के पुरानी पेंशन बहाली व ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप ए सर्विस दर्जे को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन पीड़ित बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म आरोपी को सजा – CG हाईकोर्ट का फैसला*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 1 views
    *मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन पीड़ित बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म आरोपी को सजा – CG हाईकोर्ट का फैसला*

    *मैदान पर आंसुओं में डूबे Vaibhav Suryavanshi, KKR खिलाड़ी ने किया सांत्वना*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 1 views
    *मैदान पर आंसुओं में डूबे Vaibhav Suryavanshi, KKR खिलाड़ी ने किया सांत्वना*

    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन*

    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    You cannot copy content of this page