Home / National / *26 से पहले निपटा लें बैंक के काम,वरना पछताएंगे, अब तो SBI ने भी दे दी चेतावनी*

*26 से पहले निपटा लें बैंक के काम,वरना पछताएंगे, अब तो SBI ने भी दे दी चेतावनी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

26 से पहले निपटा लें बैंक के काम, वरना पछताएंगे, अब तो SBI ने भी दे दी चेतावनी
बैंक कर्मचारियों ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है. यह बैंक हड़ताल वीकेंड के ठीक बाद शुरू हो रही है. ऐसे में कई दिन बैंक बंद रह सकते हैं.

नई दिल्‍ली,,सियासत दर्पण न्यूज़,,अगर आपका बैंक शाखा से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है, तो उसे कल पर टालने की भूल बिल्कुल न करें. 26 सितंबर से पहले अपने सभी जरूरी काम निपटा लें, वर्ना आने वाले दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है. जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ने वाला है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद अहम एडवाइजरी जारी की है.
जिन सेवाओं के लिए बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी या शाखा जाना अनिवार्य है, उन पर सबसे ज्यादा मार पड़ेगी.एसबीआई ने कहा है कि वह सेवाएं सुचारू रखने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शाखाओं का संचालन प्रभावित होने की आशंका है. बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वे हड़ताल की तारीखों से पहले जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के आह्वान पर हो रही है. इससे पहले यूएफबीयू ने 11 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल की थी.

पांच दिन बंद हो सकते हैं बैंक

ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यह हड़ताल वीकेंड के ठीक बाद शुरू हो रही है. 26 और 27 सितंबरको शनिवार और रविवार की छुट्टी है. 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल है. इसका सीधा मतलब यह है कि 26 से 30 सितंबर तक लगातार पूरे 5 दिन बैंक बंद रह सकते हैं. अगर आपने 25 सितंबर तक अपने ब्रांच से जुड़े काम नहीं निपटाए, तो आपको सीधे अगले महीने का इंतजार करना पड़ सकता है.

कैश के लिए ATM का करें रुख

लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने से नकदी (Cash) का संकट खड़ा हो सकता है. इसे देखते हुए SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरत के मुताबिक पहले ही कैश का इंतजाम कर लें. हड़ताल के दिनों में नकदी निकासी या जमा करने के लिए बैंक के ATM, ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विदड्रॉल मशीन (ADWM) और ग्राहक सेवा केंद्रों (CSP) का सहारा लिया जा सकता है.
साभार

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page