Home / छत्तीसगढ़ / *फिलिस्तिनी झंडा विवाद… चक्काजाम करने वालों पर FIR: आरोपियों को छुड़ाने किया था कलेक्टरेट का घेराव,वकील बोलीं- नफरत फैलाने वालों को किसके इशारे पर बचाया,डॉ.शाज़िया अली खान की रिपोर्ट।

*फिलिस्तिनी झंडा विवाद… चक्काजाम करने वालों पर FIR: आरोपियों को छुड़ाने किया था कलेक्टरेट का घेराव,वकील बोलीं- नफरत फैलाने वालों को किसके इशारे पर बचाया,डॉ.शाज़िया अली खान की रिपोर्ट।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़/ बिलासपुर में ईद मिलादुन्नबी पर्व पर फिलिस्तिनी झंडा विवाद पर पुलिस ने एक नया FIR दर्ज की है। इसमें आरोपियों को छुड़ाने के लिए चक्काजाम कर दबाव बनाने वाले AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष और वकील समेत प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि बुधवार की रात आरोपियों को जमानत दिलाने के लिए लोगों ने कलेक्टरेट का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया था। इधर, FIR के बाद AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष और एडवोकेट प्रियंका शुक्ला ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन नफरत फैलाने वालों को किसके इशारे पर बचाई जा रही है।

दरअसल, तारबाहर क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर्व के दिन फिलिस्तिनी झंडा लगाया गया था, जिसकी शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। साथ ही झंडा लगाने वाले पांच आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने जमानत के बाद भी आरोपियों की रिहाई आदेश जारी नहीं और दूसरे दिन भी पूरे दिन दफ्तर से गायब रहे।

आरोपियों के पक्ष में कलेक्टरेट का घेराव कर किया चक्काजाम

बुधवार की देर शाम आरोपियों के पक्ष में परिजन के साथ लोगों की भीड़ ने कलेक्टरेट का घेराव करते हुए चक्काजाम शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर बैठे युवक वी वांट जस्टिस के नारे लगाते रहे। जिसके बाद दबाव में आकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेश एक्का रात 9.30 बजे दफ्तर पहुंचे और मामले की सुनवाई की, जिसके बाद रात करीब 10.30 बजे सभी आरोपियों को बेल देने का आदेश दिया। जिसके बाद अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

चक्काजाम करने वालों पर केस दर्ज

इधर पुलिस ने कलेक्टोरेट के सामने हंगामा और चक्काजाम की शिकायत पर बीएनएस की धारा 126(2), 190 और 191(2) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान में जुटी है।

सियासत दर्पण न्यूज़ चैनल से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page