*रायपुर,साय सरकार में मिल रहा युवाओं को भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर*

छत्तीसगढ़ में खुले शासकीय नौकरियों के द्वार

छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में 3500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़/ छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3,474 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में नए अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर ही कैबिनेट ने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में युवाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ भी युवाओं को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित 181 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग ने दी है। इसी तरह गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित कुल 806 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स सहित अन्य संवर्ग के 1201 पदों पर स्वीकृति के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में सहायक मार्शल के पदों तथा आदिम जाति कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों भर्ती की प्रक्रिया जारी है। वन विभाग में वन रक्षक सहित अन्य संवर्ग के कुल 66 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237, विधि विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश सहित अन्य संवर्ग के कुल 362 पदों पर तथा कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती का रास्ता खुल गया है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 4 views
    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 6 views
    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    You cannot copy content of this page