Home / Durg c.g. / *दुर्ग,55 जोड़ो का हुआ विवाह,विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक एवं गृहस्थ जीवन हेतु दिए गए उपहार*

*दुर्ग,55 जोड़ो का हुआ विवाह,विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक एवं गृहस्थ जीवन हेतु दिए गए उपहार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 55 जोड़ो का हुआ विवाह
-विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक एवं गृहस्थ जीवन हेतु दिए गए उपहार

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,12 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण द्वारा 11 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन ग्राम हनोदा में सम्पन्न हुआ। जिसमें गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोंचारण व विधि विधान से 55 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

उक्त विवाह में मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर एवं उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहिता जोड़ो को आशीर्वाद तथा सुखमय जीवन की कामना के साथ-साथ उपहार प्रदान किये। विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए प्रतिबध्द है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह बहुत ही अच्छी योजना है, आने वाले समय में सामूहिक विवाह का आयोजन और भी किया जायेगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग में सम्पर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते है। उन्होने सभी जोड़ों से परिवार में बन्धकर रहने की अपील भी की। नव विवाहित कन्याओं को 21 हजार रुपए का चेक और गृहस्थ जीवन हेतु सामग्री प्रदान की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार योजना अन्तर्गत दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्र से आई कन्याओं का विवाह करवाया गया। जिसमें सेक्टर हनोदा से 10, जेवरा से 06, ननकट्टी 03, अण्डा से 09, चन्द्रखुरी से 09, नगपुरा से 03, अंजोरा से 09, उतई से 03, रसमड़ा से 03 इस तरह कुल 55 कन्याओं को लाभांवित किया गया।

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page