Home / chhattisgarh / *साला विधायक पुत्र के खिलाफ केस, जवाब में लूट का मामला दर्ज*

*साला विधायक पुत्र के खिलाफ केस, जवाब में लूट का मामला दर्ज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बेमेतरा। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में सुर्खियों में रहा बेमेतरा जिले का ग्राम बिरनपुर एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन, विधायक ईश्वर साहू के पुत्र कृष्णा साहू के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत की गई थी। इस मामले में थाना साजा में 15 अक्टूबर को शिकायत दर्ज की गई, जिसके दूसरे दिन ही विधायक पुत्र के शिकायत पर मनीष मंडावी, ओम प्रकाश मांडवी, गोविंद मांडवी और तिलेश नेताम के खिलाफ लूट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। दरअसल, यह मामला 12 अक्टूबर का है। साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू का आदिवासी युवक राहुल ध्रुव से किसी बात पर विवाद हो गया। बीच-बचाव करने आए मनीष मंडावी पर कृष्णा साहू ने चूड़े से सिर पर वार कर दिया, जिससे मनीष को गंभीर चोट लग गई। पीड़ित परिवार ने 14 अक्टूबर को साजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। माना जा रहा है कि यह राजनीतिक दबाव या विधायक से जुड़े होने के कारण हुआ। लेकिन जब आदिवासी समाज के प्रमुखों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दबाव बनाया, तो पुलिस को आखिरकार 15 अक्टूबर को आरोपी कृष्णा साहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करना पड़ा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page