* पूर्वजों द्वारा कोहड़िया में प्रारंभ किए गए दशहरा उत्सव आज की पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर: उद्योग मंत्री श्री देवांगन*

हर्षाेल्लास के साथ वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में मना दशहरा उत्सव
देर रात तक देवी जागरण में शामिल हुए हजारों लोग

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में कल गुरूवार की रात आयोजित भव्य दशहरा उत्सव और देवी जागरण में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कोरबा के विधायक और वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज इस भव्यता भरे ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में शामिल हुए सभी ईष्टजनों को विजयादशमी के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल भगवान श्रीराम की लंकापति रावण पर विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, शांति और विकास का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। यह पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह पर्व हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सिखाता है कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में कठोर संघर्ष कर बुराई पर विजय प्राप्त की। उसी प्रकार हमें भी सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन की बाधाओं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस भव्य दशहरा उत्सव में हर वर्ष गांव के सभी लोगों द्वारा मिलजुकर कार्यक्रम को और भव्य बनाया जा रहा है वॉर्ड आज एकजुट की मिशाल है। हमारे पूर्वजों द्वारा प्रारंभ किए गए इस अमूल्य दशहरा उत्सव धरोहर को आज हम सभी मिल जुलकर सहेज कर रखें हुए हैं। वार्ड के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा कि कोहड़िया में 24 वर्ष पूर्व लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह पर्व प्रारम्भ किए गए थे। आज भी हमारे दिवगंत हुए वरिष्ठ जनों के बताए हुए मार्ग पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक, नाली, सड़क, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंचीय कार्यक्रम के बाद प्रभु श्री राम की झांकी को मंत्री श्री देवांगन समेत सभी अतिथियों द्वारा पूजन अर्चना कर दशहरा मैदान के लिए रवाना किया गया। यहां से करमा नृत्य की अगुवाई में हज़ारों की संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे। जहां जय जय श्री राम के उद्घोष के साथ रावण के 80 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के पश्चात भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जसगीत गायक श्री देवेश शर्मा ने देर रात तक देवी भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी।। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, अशोक चावलानी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर, उमाभारती सराफ, रुक्मणि नायर, अग्रवाल सभा कोरबा अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *कोरबा में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रहे युवकों की ऑटो खाई में गिरी, दो की मौत*

    *कोरबा में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रहे युवकों की ऑटो खाई में गिरी, दो की मौत*

    *मोबाइल नहीं मिलने पर बेटे का तांडव, हंसिए से माता-पिता घायल*

    *मोबाइल नहीं मिलने पर बेटे का तांडव, हंसिए से माता-पिता घायल*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    You cannot copy content of this page