*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को परोसा भोजन*

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद शाम को सेड़वा स्थित सीआरपीएफ 241 बस्तियां बटालियन पहुंचे, यहां उन्होंने सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। सीएम ने जवानों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया। रात उन्होंने सीआरपीएफ कैंप में बिताई। ऐसा करने वाले वे प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं। कैंप के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय के बटालियन हेड क्वार्टर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर बटालियन में पदस्थ जवानों और अधिकारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बटालियन में तैनात सीआरपीएफ की महिला व पुरुष कमांडो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने जवानों को खाना भी परोसा और उनके साथ भोजन भी किया। उन्होंने सीआरपीएफ कैम्प में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी अशोक जुनेजा, बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी., बस्तर कलेक्टर हरीश एस., बस्तर एसपी शलभ सिन्हा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    You cannot copy content of this page