*दुर्ग,आज से:हॉकी टूर्नामेंट देशभर की 16 टीमें ले रही हैं महापौर ने किया हॉकी मैच का शुभारंभ:*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़ 13 फरवरी!नगर पालिक निगम।13 फरवरी 2024 से 17 फरवरी तक महिला समृद्घि बाजार के सामने खेल मैदान में महापौर ट्राफी- हॉकी प्रतियोगिता का आयोजित किया गया है।कार्यक्रम खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शाम 6:30 बजे शहर महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया।शुभारंभ के अवसर पर नगर निगम के शिक्षा एवं खेलकूद विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक व पद्मश्री अर्जुन अवार्ड प्राप्त सबा अंजुम,सुराना कालेज वार्ड की पार्षद नजहत परवीन,निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,संजय कोहले,हामिद खोखर,प्रकाश जोशी,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,अध्यक्ष जिला हॉकी संघ सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता महापौर ट्राफी-हाकी स्पर्धा शहर की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में 13 फरवरी से 17 फरवरी तक महापौर ट्राफी का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्ना जिलों की 16 टीमें हिस्सा लेंगे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि नगर निगम का कार्य केवल जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं होता है बल्कि उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति भी दायित्व बनता है।इस कड़ी में निगम एवं अध्यक्ष जिला हॉकी संघ द्वारा ऑल इंडिया स्टार हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।इससे शहर के खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे विकास और उन्नति की दिशा में अग्रसर हो सकेंगे। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का मैच शहर के हाकी खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न जिलों की 16 टीमें हिस्सा ले रही है।अखिल भारतीय महापौर हॉकी प्रतियोगिता में सभी टीमें सिविल लाइन मैदान में 13 से 17 फरवरी तक अपना कौशल दिखाएंगी। हॉकी प्रतियोगिता स्थल पूरी तरह से तैयार है।आयोजन में भाग लेने पहुंचने वाली टीमों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था निगम प्रशासन द्वारा की गई है। आयोजन समिति द्वारा नियमित रूप से खेल मैदान की साफ सफाई भी कराई गई है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page