Home / Durg c.g. / *अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग के जेरे एहतमाम 10 रोजा तकरीर (प्रवचन) का आयोजन*

*अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग के जेरे एहतमाम 10 रोजा तकरीर (प्रवचन) का आयोजन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ दुर्ग की खबर

पैगम्बर साहब के वंशज औलादें अली हुजूर ताजुल औलिया हजरत सैय्यद मोहम्मद पीर जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उल जिलानी किछौछा शरीफ आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश से तशरीफ ला रहे है

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 10 रोजा जलसा (प्रवचन)का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जो 27 जून शुक्रवार से शुरू होगा। और 06जुलाई रविवार को समापन होगा।अंजुमन कमेटी के जुनैद लाल आजमी ने बताया कि पिछले 59 गवर्ष से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।और इस साल 60 वाँ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।इस साल भी जलसा (प्रवचन) का कार्यक्रम 10 रोज तक मनाया जा रहा है।जिसमें प्रमुख रूप से हजरत मौलाना मुफ्ती जाकिर हुसैन नईमी साहब मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से तारीफ ला रहे है।जो 1 मोहर्रम से यानी 27 जून 2025 से 10 मोहर्रम 6जुलाई 2025 तक तकरीर (प्रवचन) करेंगे। और साथ ही साथ पैगम्बर साहब के वंशज औलादें अली हुजूर ताजुल औलिया हजरत सैय्यद मोहम्मद पीर जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उल जिलानी किछौछा शरीफ आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश से तशरीफ ला रहे है।जो 9 मोहर्रम 5 जुलाई और 10 मोहर्रम 6जुलाई को तकरीर (प्रवचन) करेंगे। हजरत सैय्यद साहब के मानने वाले सिर्फ मुस्लिम समाज के नहीं बल्कि सभी समाज के लोग मानते है। और अपनी अपनी श्रद्धा पेश करते है सैय्यद मोहम्मद साहब के आने से दुर्ग शहर में एक खुशी की लहर दौड़ रही है।काफी वक्त के बाद सैय्यद साहब इस कार्यक्रम के उपस्थित हो रहे है। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए खास बैठने का इंतेज़ाम किया गया है। अंजुमन सभी लोगों से अपील करती है को ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।और हुसैन ए आज़म की महफिल में आकर फ़ैजियाब होये।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page