* दिसंबर के पहले हफ्ते से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पहाड़ी इलाकों से सीधी बर्फीली हवा आ रही है। इसका ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरीय इलाके में ज्यादा पड़ रहा है। प्रदेश के उत्तरीय जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा। अब हिमाचल प्रदेश में भी बर्फ गिर रही है। उत्तरीय हवा की रफ्तार बढ़ने का अनुमान है। ऐसा होता है तो दिसंबर के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता, जो पूरे महीने बना रहेगा। मौसम का बड़ा बदलाव दुर्ग में दिन का पारा 30.4 डिग्री सामान्य से अधिक और रात का पारा 11.4 डिग्री समान्य से 5.8 डिग्री तक गिर गया है। बुधवार को रायपुर में आसमान साफ रहने की सांभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहने की सांभावना है। आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, साथ ही वातावरण के मध्य स्तर में नमी आ रही है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी रह सकता है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page