Home / chhattisgarh / *मार्निंग वाक कर रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने मारी टक्कर, आरक्षक की पत्नी की मौत*

*मार्निंग वाक कर रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने मारी टक्कर, आरक्षक की पत्नी की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिला मुख्यालय जांजगीर की पुलिस लाइन के पास सड़क किनारे मार्निंग वाक कर रही तीन महिलाओं को डाक पार्सल लिखे छोटे कंटेनर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हो गई है, वहीं दो अन्य महिला ज्योति यादव और सुनीता बरेठ घायल हुई है। दोनों घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों महिलाएं, पुलिसकर्मियों की पत्नी हैं। घटना के बाद घटनाकारित वाहन को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है और आरोपित ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय जांजगीर की पुलिस लाइन के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब खोखरा की ओर आ रहे डाक पार्सल लिखे छोटे कंटेनर वाहन ने सड़क पर मार्निंग वाक पर निकली 3 महिलाओं को टक्कर मार दी। अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव के पास ट्रक में एक कार पीछे से जा टकराई। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं कार में सवार पांच अन्य लोगों को सामान्य चोट आई है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से सात लोग सोमवार को कार में सवार होकर जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम लखुर्री बरात में शामिल होने आए थे। बरात में शामिल होने के बाद सोमवार की रात को वापस लोरमी लौट रहे थे। इस दौरान अमरताल के पास सामने जा रही ट्रक से कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार में सवार वीरेंद्र पटेल और रामायण पटेल को अधिक चोटें आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहीं कार में सवार पांच अन्य लोगों को मामुली चोटें आई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page