Home / छत्तीसगढ़ / *किसान ने बैंक मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप*

*किसान ने बैंक मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मस्तूरी स्थित एसबीआइ का मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर 38 हजार के मुर्गे मंगाकर खा गया। इसके साथ ही मैनेजर ने 12 लाख रुपये का 10 परसेंट कमीशन भी लिया। बाद में उसने किसान को लोन देने से इन्कार कर दिया। अब किसान मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बैंक के सामने धरने पर बैठ गया है। मस्तूरी क्षेत्र के सरगंवा में रहने वाले रूपचंद मनहर किसान हैं। उन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय के लिए एसबीआई मस्तूरी शाखा में 12 लाख रुपये लोन का आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने लोन पास करने के लिए 10 परसेंट कमीशन की मांग की थी। किसान ने अपनी मुर्गियां बेचकर मैनेजर को कमीशन के रुपये एडवांस में दे दिए। किसान ने अपनी शिकायत में बताया था कि मैनेजर ने बैंक लोन में राशि का कमीशन 10 प्रतिशत मांगा था, उस राशि को मैंने मुर्गी बेचकर 2 माह के भीतर दे दिया हूं, एवं पुनः लोन देने के बहाने हर शनिवार को देशी मुर्गा खाया गया, जिसकी कीमत 38,900 / है। किसान ने बताया कि हर शनिवार को बैंक मैनेजर देसी मुर्गा मंगाता था। किसान गांव से देसी मुर्गे लाकर मैनेजर को देता था। मैनेजर अड़तीस हजार नौ सौ रूपये का मुर्गा खा गया है, जिसकी रसीद भी मेरे पास है। अब मुझे मुर्गा की राशि भी वापस नहीं कर रहा है, और न ही लोन दे रहा है। इससे किसान परेशान हो गया। बीते दिनों किसान ने पूरे मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय में की थी। किसान ने कलेक्टर के नाम सौंपे अपने शिकायत में बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। अब किसान बैंक के सामने धरने पर बैठ गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page