*24 घंटे में तीन डिग्री गिरा रायपुर का पारा*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में ठंड अपना असर दिखा रही है। बीते 24 घंटे में पारा तीन डिग्री और गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इतना ही नहीं राजधानी के आउटर में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा दुर्ग में न्यूनतम पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार से बन रहे नए सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में दक्षिण-पश्चिम होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, बादल छाए रहने से दिन का तापमान गिर सकता है। सरगुजा संभाग के उत्तरी जिलों के तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन तेजी से अगले एक सप्ताह तक उतार-चढ़ाव के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव जारी रहेगा। 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 30.1 सुकमा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री बलरामपुर में किया दर्ज। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले दो दिनों के दौरान इसके और अधिक साफ होने और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल*

    *मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल*

    You cannot copy content of this page