रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के मध्य छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्म श्री अनुज शर्मा उपस्थित थे।
*दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*
51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…









