Home / chhattisgarh / *दुष्कर्म और लूट के आरोप में युवक गिरफ्तार*

*दुष्कर्म और लूट के आरोप में युवक गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई :(सियासत दर्पण न्यूज़) काम से शाम को वापस घर लौटती महिलाओं से दुष्कर्म व दुष्कर्म का प्रयास कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित शाम के समय में ऐसे सुनसान जगह पर जाकर महिलाओं को शिकार बनाता था, जहां पर लोगों की आवाजाही कम होती हो। आरोपित ने एक महिला से दुष्कर्म के बाद उससे लूटपाट की थी, जबकि दूसरी घटना में वो दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो सका था और महिला का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी और लूट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक व पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस मामले में आरोपित हृदेश यादव (20) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ग्राम मुंडिया तहसील बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और करीब डेढ़ महीने से लेबर कैंप जामुल में राम मंदिर के पीछे रावणभाठा में एक किराये के मकान में रह रहा था। आरोपित ने बीते 15 दिसंबर की शाम सात बजे जामुल में सुविधा हास्पिटल के पीछे काम से घर लौट रही एक महिला को अपना शिकार बनाया था। आरोपित वहां बाइक से पहुंचा था, उसने पीड़िता को देखा तो उसके पास पहुंचा और उसका मुंह दबाकर उसे झाड़ियों में ले गया। उसे धमकी देकर आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी कान की बालियां लूटकर फरार हो गया था। इस घटना के दो दिन बाद 17 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे सेक्टर-9 पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सामने भी उसने काम से वापस लौट रही एक महिला को इसी तरह से अपना शिकार बनाना चाहा। आरोपित उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, लेकिन महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ। आरोपित ने पीड़िता का मंगलसूत्र लूट लिया और भागते समय अपनी बाइक नहीं ले जा सका। बाइक से ही आरोपित का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। घटना स्थल से पुलिस को आरोपित का बाइक तो मिली, लेकिन उसका मालिक वर्ष 2022 में एसीसी से सेवानिवृत्त होकर उत्तर प्रदेश जा चुका था। पुलिस ने बाइक पर लगी डिक्की को देखा तो उस पर साहू सर्विस रोड नदी रोड पथरिया लिखा मिला। पुलिस बाइक को लेकर उसी गैरेज में पहुंची। मैकेनिक नंदकिशोर साहू ने बाइक को देखकर बताया कि वो बाइक डूमा पथरिया के चेतन साहू की है। इसके बाद पुलिस चेतन साहू के पास पहुंची तो उसने बताया कि उसने इस बाइक को एक महीने पहले रावणभाठा जामुल के हृदेश यादव को इकरारनामा के तहत बेच दी है। इसके बाद पुलिस आरोपित हृदेश यादव तक पहुंची। आरोपित आदतन बदमाश है। वो बदायूं में बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। डेढ़ महीने से वो जामुल में रहकर मेशन का काम करता था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page