*मुकेश बंसल बने सीएम के सचिव*

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी महत्वपूर्ण विभागों में रहे हैं। फरवरी 2024 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। इसके बाद से वह प्रदेश में वित्त विभाग व वाणिज्य कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) विभाग के सचिव और अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का दायित्व संभाल रहे हैं। वहीं 2004 बैच के आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने 22 दिसंबर को इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। कटारिया के पदभार ग्रहण करते ही अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ इस पदभार से मुक्त हो जाएंगे। कटारिया 2017 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। सितंबर 2024 में ही कटारिया ने प्रदेश में जॉइनिंग दे दी थी, मगर अभी तक उन्हें कोई विभाग नहीं मिला था। वहीं कुछ दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण*

    *रायपुर,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण*

    *रायपुर,,1मई मजदूर दिवस और बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं,,, आकाश तिवारी,,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर*

    *रायपुर,,1मई मजदूर दिवस और बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं,,, आकाश तिवारी,,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सौजन्य भेंट की*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सौजन्य भेंट की*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    You cannot copy content of this page