*हवा में नमी से बढ़ेगा अधिकतम तापमान, ठंड में आ सकती है कमी*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बीते पाच दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के उपर स्थित है। यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी- तटीय तमिलनाडु के निकट पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के मध्य भाग में स्थित है। सोमवार को प्रदेश में आकाश आंशिक मेघमय रहने व एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 सुकमा में तथा सबसे न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम पारा 17.7, बिलासपुर में 24.0 डिग्री और अधिकतम 19.0 डिग्री, पेंड्रारोड में अधिकतम पारा 23.7 और न्यूनतम पारा 12.2, अंबिकापुर में अधिकतम 26.4 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण छत्तीसगढ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी रहने के कारण हल्के और निम्न स्तर के बादल रह सकते हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को 27 दिसंबर को प्रभावित करने के कारण 27 से 28 दिसंबर को उत्तर छत्तीसगढ में हल्की वर्षा हो सकती है। 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने के आसार हैं। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में आगमी पांच दिनों के बाद शीतलहर नहीं चलेगा। हवा में 90 फीसदी तक नमी आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 दिसंबर के आसपास उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम भाग तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार रायपुर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 डिग्री और 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण*

    *रायपुर,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण*

    *रायपुर,,1मई मजदूर दिवस और बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं,,, आकाश तिवारी,,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर*

    *रायपुर,,1मई मजदूर दिवस और बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं,,, आकाश तिवारी,,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सौजन्य भेंट की*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सौजन्य भेंट की*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    You cannot copy content of this page