*धान चोरी के शक में युवक की हत्या*

धमतरी। (सियासत दर्पण न्यूज़) तीन कट्टा धान चोरी के आरोप में एक युवक को आधी रात घर से उठाकर 10 से 12 महिलाओं व ग्रामीणों ने घसीटकर ले गया। चार घंटे तक युवक की लाठी-डंडे जमकर पिटाई किया। नाजुक हालत में युवक को उनके घर छोड़कर आरोपित भाग निकले। इलाज के लिए स्वजन युवक को अस्पताल पहुंचाया, तो डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपितों को ढूंढने गांव पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार कुरूद थाना के ग्राम सिरसिदा निवासी 19 वर्षीय कार्तिक पटेल को धान चोरी के आरोप में गांव के करीब 10 से अधिक लोग 22 दिसंबर की रात दो बजे उनके घर में घुसकर उन्हें उठा ले गया। ग्रामीणों ने युवक को घसीटते हुए गांव के आदिवासी पारा ले गया। यहां युवक को घेरकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से सुबह छह बजे तक करीब चार घंटे तक पिटाई की। इस बीच गंभीर रूप से घायल युवक उन्हें अस्पताल ले जाने की गुहार लगाते रहे। जब युवक की नाजुक स्थिति बनी, तो ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में उसके घर के पास छोड़कर चले गए। जैसे-तैसे स्वजन 23 दिसंबर की सुबह सात बजे कुरूद के शासकीय अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद कार्तिक पटेल को मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता तुलसी राम पटेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि भीखम साहू के खलिहान से धान की चोरी ग्राम दहदहा के कुछ युवकों ने की थी। इसमें उनके पुत्र कार्तिक पर उन युवकों ने सहयोग करने का आरोप लगाया था। इसके बाद रात में दो बजे तीन महिलाएं घर में घुसी और लड़के को खींचते बाहर ले गए। घर के बाहर पुरूष लाठी-डंडा लेकर खड़े थे। इन्होंने रोकने की कोशिश की, तो उन्हें धक्का देकर युवक को घसीटते हुए आदिवासी पारा ले गए। जहां युवक की सुबह तक जमकर पिटाई की गई। गांव के कोटवार खेलन देवदास बेटे को बचाने गए तो उन्हें भी डरा धमका कर भेज दिया गया। इन्होंने गांव के भीखम साहू, उनकी पत्नी, नोहर साहू और पत्नी, प्रेमू साहू और पत्नी, किशन साहू, बुद्धेश्वर साहू, वीरेंद्र साहू सहित अन्य लोगों पर चार घंटे तक लगातार लाठी-डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग मृतक के पिता व स्वजनों ने पुलिस प्रशासन से की है। मृतक कार्तिक पटेल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनकी मौत से इनकी मां विद्या पटेल, पिता तुलसी राम पटेल और अन्य स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। स्वजनों ने बताया कि पिछले साल कार्तिक कक्षा 12वीं की पढ़ाई करके छोड़ा था और गांव में खेती-किसानी समेत स्वजनों के साथ काम में हाथ बटा रहा था। मृतक की सिर्फ एक बहन है। एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि कुरूद थाना के ग्राम सिरसिदा निवासी कार्तिक पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के साथ इस मामले में माब लिंचिंग भी जोड़ा गया है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page