*दुर्ग/जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव 16 फरवरी शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक,,,तैयारी पुर्ण*

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,दुर्ग/जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए 8 पदाधिकारी व 6 कार्यकारणी सदस्य का चुनाव 16 फरवरी शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पन्न होने जा रहा है जिसको लेकर अधिवक्ताओ में उत्सव सा माहौल बना हुआ है ,मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रजेन्द्र गुप्ता की निगरानी में सम्पन्न हो रहे जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विशेष उप मुख्य चुनाव अधिकारी मुरली मनोहर देवांगन उप चुनाव अधिकारी इसराइल शरीफ,राजेश महाडिक, असीम कुमार सिंह,हरेन्द्र प्रसाद शाह ,श्याम शर्मा ,प्रकाश शर्मा सहित 45अन्य सहायक चुनाव अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है जो पूरे चुनाव की कमान अपने कंधों पर संभाले हुए है ,चुनाव कार्यक्रम के सहायक चुनाव अधिकारी व मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ से मिली जानकारी अनुसार पदाधिकारी के 8 पद के लिए 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, वही कार्यकारणी सदस्य के 6 पद के लिए 17 दावेदार की लंबी फेहरिस्त है इस प्रकार सभी 14 पद के लिए कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है जिनकी किस्मत का फैसला संघ के कुल 1539 अधिवक्ता/मतदाता सदस्य मे 1538 सदस्य अपने मताधिकार से करेंगे,संघ के संरक्षक व वरिष्ठ सदस्य प्रहलाद कुमार तिवारी जी मतदान की प्रक्रिया में भाग नही लेंगे बल्कि जब किसी प्रत्याशी को किसी पद पर बराबर बराबर मत प्राप्त होने की स्थिति बनेगी उस परिस्थिति में वरिष्ठ सदस्य अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करके दोनो में से जिस प्रत्याशी के पक्ष में मत करेंगे वह प्रत्याशी विजयी घोषित होगा,ज्ञात हो कि पिछले वर्ष संपन्न हुए चुनाव में ग्रंथालय सचिव के पद पर दो प्रत्याशी बराबर बराबर मत प्राप्त किए थे तब चुनाव अधिकारियों के समक्ष असमंजस की स्थिति कायम हो गई थी ,मतदान की प्रक्रिया न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ के ग्रंथालय भवन के भूतल व प्रथम तल में सम्पन्न होगी जिसे चुनाव कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा,जिसमें कुल 6 बूथ बनाए गए है , बूथ क्रमांक 1 से 5 प्रत्येक बूथ में 264 मतदाता व बूथ क्रमांक 6 में 218मतदाता मतदान करेंगे ,भूतल में बूथ क्रमांक 1से लेकर 3 तक व प्रथम तल में बूथ क्रमांक 4 से 6 तक मतदाता मतदान कर सकेंगे, मतदान में भाग लेने वाले सभी मतदाताओ /अधिवक्ताओ को छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद बिलासपुर य फिर जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा जारी परिचय पत्र अनिवार्य किया गया है अन्य कोई दूसरा वैकल्पिक दस्तावेज मान्य नही होगा,तथा मतदान करने के दौरान मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा,

अभ्यर्थियों के लिए चुनाव कार्यालय से दो सौ मीटर की दूरी पर प्रचार प्रतिबंधित रहेगा ,अभ्यर्थियों के लिए न्यायालय परिसर में प्रथक से काउंटर बनाए गए है ,ग्रन्थालय भवन में सी.सी.डी. कैमरा से निगरानी की जाएगी,व परिसर में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है जिसमे बाहर बैठे लोग सीधा प्रसारण देख सकते है ,इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी -कमल नयन चतुर्वेदी, कु.नीता जैन,गुलाब सिंह पटेल,चेतन कुमार तिवारी,शिवशंकर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी-अनिल मसीह,अमित कुमार भट्ट,कृष्ण राज चंदेल,प्रशान्त जोशी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित )पद हेतू 6 प्रत्याशी-उमा भारती साहू,निशा गौड़,कु.मोनिका सिंह,कु.सुनीता कसार,कु.ललिता जोशी,श्रीमती पूजा मोंगरी सचिव पद हेतु 3 प्रत्याशी-कु.रेखा राय, रविशंकर सिंह,सुखदेव सिंह भोगल,*सह सचिव* पद के लिए 6 प्रत्याशी-, दिनेश सिंह राजपूत,राकेश कुमार यादव,राकेश यादव, राजेश मिश्रा,कविता गिरी गोस्वामी,हेमन्त कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष पद हेतू 6 प्रत्याशी-अनिल जायसवाल, तारकेश्वर साहू,मनोज कुमार मिश्रा,मनोज कुमार मून,विजय कुमार बांधे,संतोष कुमार देवांगन ग्रंथालय सचिव पद हेतू 2 प्रत्याशी-बजरंग श्रीवास्तव, शुभम जैन,सांस्क्रतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद हेतू 3 प्रत्याशी-कु.अभिलाषा वर्मा,रविशंकर मानिकपुरी, संजय कुमार विश्वकर्मा,कार्यकारणी सदस्य के 5 पद हेतु 13 प्रत्याशी- अजय कुमार शर्मा,आनंद कुमार तिवारी, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, गणेश कुमार ध्रुवंशी,गोविन्द प्रसाद शर्मा,जीवन लाल कोठले, तुलसी राम देवांगन,नितेश कुमार साहू,पंडित अजय मिश्रा, रविश कुमार राजपूत,विक्रम कुमार पारख,शिव कुमार उके, सचिन ताम्रकार कार्यकारणी सदस्य (महिला आरक्षित)1 पद हेतु 4 प्रत्याशी-अनामिका सरकार ,कु.उषा,दमयंती चन्द्राकर, श्रीमती मीना साहू चुनाव मैदान में है, जिसमे 8 पदाधिकारी के पद की मतगणना 17 फ़रवरी को सुबह 9 बजे से अंतिम परिणाम आने तक व 6 कार्यकारणी सदस्य पद की मतगणना 18 फरवरी को सुबह 9 बजे से अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

  • Related Posts

    *दुर्ग,,महिला डॉ. के साथ अहसहनीय अमानवीय कृत्य के विरोध में महिला संगठन हुई एकजुट,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ शमीम खान की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ शमीम खान की रिपोर्ट दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,अलमदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ओर उनके साथ मिलकर नया सवेरा महिला जागृति, बौद्ध समाज,बीबी फातमा…

    *दुर्ग,शमीम अशरफी बनी सियासत दर्पण न्यूज़ की दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ*

    रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,सियासत दर्पण न्यूज़ में शमीम अशरफी को दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ,नियुक्त किया किया गया है,दुर्ग जिला की नई ब्यूरो चीफ शमीम अशरफी से सियासत दर्पण न्यूज़ ग्रुप पूरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री*

    *रायपुर,,कारी मोहम्मद इमरान अशरफी बने ऑल इंडिया उलमा मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ यूनिट के नए सदर*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,,कारी मोहम्मद इमरान अशरफी बने ऑल इंडिया उलमा मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ यूनिट के नए सदर*

    *मुख्यमंत्री साय ने कुम्हार के चाक पर गढ़ा दीया, पारंपरिक शिल्पकारों से किया आत्मीय संवाद: सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान प्रदर्शनी में दिखा माटी से जुड़ाव*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 3 views
    *मुख्यमंत्री साय ने कुम्हार के चाक पर गढ़ा दीया, पारंपरिक शिल्पकारों से किया आत्मीय संवाद: सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान प्रदर्शनी में दिखा माटी से जुड़ाव*

    *उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 3 views
    *उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल*

    *पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 2 views
    *पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री  साय*

    *सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा*

    • By SIYASAT
    • February 17, 2026
    • 4 views
    *सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा*

    You cannot copy content of this page