Home / chhattisgarh / *छात्रा ने जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ाई*

*छात्रा ने जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में सक्ति जिले के ग्राम देवरघटा के अचरीपाली में 16 साल की 11वीं की छात्रा आरुषि चौहान ने अपनी जीभ काट कर भोले बाबा को समर्पित कर दी। खुद को मंदिर के अंदर बंद कर साधना में बैठ गई है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन गांव के लोगो ने मंदिर के अंदर नहीं जाने दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे छात्रा ने घर के पास तालाब के किनारे बने भोले बाबा के मंदिर में अपनी जीभ को काट कर चढ़ा दी। इससे पहले छात्रा ने अपनी कॉपी के पेज में छत्तीसगढ़ी में नोट भी लिखा है कि ‘काकरो आवाज नहीं आना चाहिए, गाड़ी या आदमी काकरो नहीं’। दूसरे पेज पर लिखा कि ‘अगर मैं उठ जहा, तो सब के मर्डर हो जाहि, चाहे मोर पापा या मम्मी या कोई अधिकारी हो, समझ में नहीं आ रहा है आप सभी का।’ परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि छात्रा मंदिर के अंदर दरवाजा बंद कर भक्ति में लीन हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, तो स्वजन और ग्रामीणों ने मंदिर के चारों तरफ को घेर लिया है। छात्रा के माता-पिता को भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने बेटी को अस्पताल ले जाने से भी इनकार कर दिया। 108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है। (छात्रा ने अपनी कॉपी में नोट लिखा है कि किसी को भी उसके पास नहीं आने दिया जाए, नहीं तो मर्डर हो जाएगा।)

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page