Home / दुर्ग छत्तीसगढ़ / दुर्ग,,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा,,, देवांगन जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित परमेश्वरी महोत्सव में शामिल होकर माता परमेश्वरी की पूजा अराधना की।*

दुर्ग,,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा,,, देवांगन जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित परमेश्वरी महोत्सव में शामिल होकर माता परमेश्वरी की पूजा अराधना की।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग,,सियासत दर्पण न्यूज़। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई चंदखुरी शक्ति नगर उरला में आयोजित परमेश्वरी महोत्सव में शामिल होकर माता परमेश्वरी की पूजा अराधना की। साहू व वोरा ने आमंत्रण के लिए देवांगन समाज का आभार मानते हुए कहा कि परमेश्वरी माता की कृपा सर्वसमाज पर बनी हुई है। प्रदेश में सभी समाजों के साथ देवांगन समाज का सेवा, सद्भावना व भाईचारे को मजबूती देने में अहम योगदान है। देवांगन समाज का समाज को योगदान हमेशा अविष्मरणीय रहेगा।

साहू व वोरा ने चंदखुरी में देवांगन समाज के सभागार हाल व सार्वजनिक मंच का भी लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि सभागार हाल व मंच निर्माण के लिए पूर्व में मोतीलाल वोरा व ताम्रध्वज साहू द्वारा राशि की मंजूरी दी गई थी। समारोह में भूषण देवांगन, पुराणिक देवांगन, हेमलता देशमुख, त्रिवेणी देवांगन, बीरम बाई देवांगन, रिसाली में घनश्याम देवांगन, रामानंद देवांगन, विनोद गजेंद्र देवांगन, सुमन देवांगन ने इस मौके पर साहू व वोरा का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह, शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट


 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page