*गीदम विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेलकूद हुआ संपन्न।सियासत दर्पण न्यूज़ से नाहिदा कुरैशी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से नाहिदा कुरैशी की रिपोर्ट

बौद्धिक, साहित्य, कला, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुआ।

विकासखंड के युवा विजेताएं जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

गीदम/दंतेवाड़ा,,सियासत दर्पण न्यूज़:-खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के आदेश पर दंतेवाड़ा जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने गीदम शिक्षा विभाग के सहयोग से विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं एजुकेशन सिटी जावंगा स्थित एकलव्य खेल परिसर में हर्ष उल्लास से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र विधायक चैतराम अटामी ने बताया कि युवाओं की भागीदारी राज्य तथा जिला की बेहतर विकास के लिए सोपान है।

 

युवा एवं महिला सशक्तिकरण द्वारा विकसित भारत बनने में बहुत सहयोग होगा। विशिष्ट अतिथियों अंति वेक अध्यक्ष जनपद पंचायत गीदम, नवीन विश्वकर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, सुदराम भास्कर मंडल अध्यक्ष गीदम, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदम श्याम सिंह, अनिल जॉर्ज, भुवनेश्वर भारद्वाज, राजेश नाग विधायक प्रतिनिधि बारसूर, बद्रीनाथ पुजारी उपाध्यक्ष नगर पंचायत बारसूर, शैलेश अटामी, अजय अवस्थी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, केशव प्रसाद कार्यक्रम में उपस्थित थे। 15 से 29 वर्ष आयु युवाओं के लिए बौद्धिक विधा में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी समूह व व्यक्तिगत, कौशल विधा में कविता पाठ, कहानी लेखन, भाषण, चित्रकला, युवा कृति विधा में हस्तशिल्प प्रदर्शन, टेक्सटाइल, कृषि उत्पाद एवं सांस्कृतिक विधा में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, एकल गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया। महिला जूनियर एवं सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, खोखो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, फुटबॉल, वेइट लिफ्टिंग, रस्साकसी आदि खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, ब्रोंज मेडल एवं पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। विजेताएं दंतेवाड़ा में होने वाले जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस महोत्सव में गीदम विकासखंड शिक्षा अधिकारी शेख़ रफीक, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी गीदम भवानी पुनेम, खंड स्रोत समन्वयक गीदम जितेंद्र सिंह चौहान, प्राचार्य कैलाश नीलम, शर्मीला कडती, आदर्श महाविद्यालय प्राचार्य सुरेश यादव, एकलव्य खेल परिसर अधीक्षक रजनीश ओसवाल, व्याख्याता राकेश मिश्रा, संकुल समन्वयक नितिन विश्वकर्मा, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, योगेश सोनी, दीपक शास्त्री, विज्ञान प्रभारी अमुजुरी विश्वनाथ, रविन्द्र झा, सीता सिंह, अधीक्षिका प्रभा यालम, सुशांत सिंह ठाकुर, राघवेंद्रधर दिवान, रघु कौशल, ममता दुबे, कौशलेंद्र सिंह, अमित यादव, हेमंत साहू, सर्व पीटीआई, सर्व संकुल समन्वयक, सर्व शिक्षक शिक्षिका सुचारू रूप से निर्णायक, मूल्यांकन, खेल आयोजन में योगदान दिया। अधीक्षक प्रमोद कर्मा, व्याख्याता अंकित गुप्ता, जीवनलाल ठाकुर, शिवकुमार गुप्ता ने मंच संचालन किया। इस महोत्सव में गीदम विकासखंड के 885 युवक, युवती तथा महिलाए उत्साह से हिस्सा लिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page