Home / भिलाई छत्तीसगढ़ / *भिलाई,श्री राम जन्मोत्सव समिति में नयी नियुक्तियां- मदन सेन बने जिलाध्यक्ष, शीला बाघमारे महिला शाखा अध्यक्ष*

*भिलाई,श्री राम जन्मोत्सव समिति में नयी नियुक्तियां- मदन सेन बने जिलाध्यक्ष, शीला बाघमारे महिला शाखा अध्यक्ष*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई नगर,सियासत दर्पण न्यूज़, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर की अनुमति से कोर ग्रुप की सहमति तथा युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अनुशंसा से समिति के अहम पदों पर नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसमें जिलाध्यक्ष के साथ ही महिला शाखा अध्यक्ष एवं युवा शाखा के महामंत्री व प्रखण्ड में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सनातन धर्म के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रामभक्त सदैव पूरी श्रद्धा के साथ कार्य कर रहे हैं। समिति के विस्तार एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के मद्देनजर समिति में अहम पदों पर नियुक्तियां की जा रही है जिसके तहत प्रवीण पाण्डेय प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, विष्णु पाठक, रविन्द्र भगत, योगेन्द्र पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुरलीधर अग्रवााल को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में मदन सेन को जिलाध्यक्ष, बसंत प्रधान, जोगिंदर शर्मा व अरविंद वर्मा को महामंत्री एवं दिलीप केशरवानी को जिला सह-कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर कुलेश्वर प्रसाद साहू, केम्प प्रखण्ड अध्यक्ष गिरगेश पाण्डेय एवं मुकेश पाण्डेय को रिसाली का प्रभारी नियुक्त कियाा गया है।

महिला शाखा अध्यक्ष और युवा शाखा महामंत्री की हुई नियुक्ति
श्री पाण्डेय ने बताया कि समिति की महिला शाखा अध्यक्ष के रूप में श्रीमती शीला बाघमारे एवं महामंत्री पद पर मेघा कौर व गीतांजलि की नियुक्ति की गई है। वहीं युवा शाखा महामंत्री पद पर सागर शुक्ला, प्रकाश यादव, अंजय पाण्डेय व कन्हैया की नियुक्ति की गई है। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से समिति की रीति- नीति के अनुरूप कार्य करने एवं धर्म रक्षा, जनजागरण सहित सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने आव्हान किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि समिति के विस्तार के क्रम में आगे भी और पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

 

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page