Home / राजधानी / *रायपुर की युक्तामुखी का PM से सवाल*

*रायपुर की युक्तामुखी का PM से सवाल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (सोमवार) को ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स से बातचीत की।छत्तीसगढ़ के रायपुर के मायाराम सुरजन स्कूल की छात्रा युक्तामुखी साहू ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान PM मोदी से सवाल किया। छात्रा ने पीएम से पूछा कि- ‘हम छोटी-छोटी जीत से खुश कैसे रहें? मैं हर चीज में ज्यादा नेगेटिव हो जाती हूं।’ PM मोदी ने युक्तामुखी से पूछा, ‘आप खुद सोचती हैं कि चीजें नेगेटिव हैं, या कोई और आपको ऐसा महसूस कराता है?’ इसके जवाब में युक्तामुखी ने बताया कि वह 10वीं में 95% की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन 93% आने पर बहुत डिप्रेस्ड हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स से बातचीत की। इस इवेंट का मकसद स्टूडेंट्स को एग्जाम स्ट्रेस से बचाना और उन्हें मोटिवेट करना है। पीएम मोदी ने कहा कि टारगेट ऐसा बनाओ, जो पहुंच में लेकिन पकड़ में न हो। पीएम बोले- टारगेट ऐसा बनाएं, जो पहुंच में हो लेकिन पकड़ में नहीं युक्तामुखी साहू के सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं तो इसे सक्सेस मानता हूं, टारगेट ऐसा बनाएं, जो पहुंच में हो लेकिन पकड़ में ना हो…पहले तो मैं आपको बधाई देता हूं कि आपने अपनी ताकत से से 2 पॉइंट ज्यादा का टारगेट रखा, ये बुरा नहीं है और देखिए अगली बार अगर आप 97 का टारगेट रखेंगी तो 95 जरूर ले आएंगी। आप पर गर्व इस बात का है कि आपने 95 टारगेट रखा, आपने 97 का नहीं रखा, आपने 99 का नहीं रखा, आपने 100 का नहीं रखा। 95 की रखा क्या आपको अपने पीछे भरोसा था, एक ही चीज को आप अगल तरीके से देख सकते हैं।इस बार मंच की जगह खुले माहौल में परीक्षा पे चर्चा की गई। ये सवाल परीक्षा पर चर्चा के दौरान चैप्टर 13 रियलाइज योर पोटेंशियल, अचीविंग टारगेट में युक्तामुखी ने पूछे। हर बार से इस बार परीक्षा पर चर्चा अलग रही। मंच पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने के बजाय छात्रों से खुले माहौल में चर्चा की गई।प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले तनाव और डर को कम करने के लिए आठवीं बार परीक्षा पे चर्चा की। पीएम मोदी ने और भी टिप्स छात्रों को दिए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page