Home / Sports / *ओडिशा एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया*

*ओडिशा एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भुवनेश्वर । (सियासत दर्पण न्यूज़) ओडिशा एफसी ने यहां कलिंगा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में हैदराबाद एफसी को 3-1 से हरा दिया। ओडिशा अब 29 अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है और छठे स्थान पर मौजूद मुंबई सिटी एफसी (31) से दो अंक पीछे है। ओडिशा की टीमने खेल में आधे समय तक एक गोल से पिछड़ी थी मगर अगले 45 मिनट में एक के बाद एक तीन गोल कर जीत की दावेदार बन गयी। इस प्रकार ओडिशा एफसी ने हैदराबाद एफसी के खिलाफ भुवनेश्वर में घरेलू मैदान पर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। दूसरे हाफ में घरेलू टीम लगातार आक्रामक रही और हैदराबाद एफसी को पीछे से आगे तक अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा। ओडिशा एफसी अपने अगले मैच में 23 फरवरी को मोहन बागान सुपर जाइंट से खेलेगी, जबकि हैदराबाद एफसी 19 फरवरी को मुंबई सिटी एफसी से भिड़ेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page