*रायपुर,,बच्चों को हर वर्ष होता था चिकन पॉक्स, होम्योपैथी इलाज से मिला छुटकारा,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) होम्योपैथी में बीमारियों को ठीक होने में समय लगता है, लेकिन बीमारियां जड़ से ठीक होती हैं। नवोदय स्कूल के बच्चों को हर वर्ष चिकन पॉक्स (छोटी माता) की बीमारी होती थी। मगर, होम्योपैथी के इलाज के बाद पिछले पांच वर्ष से नहीं हो रही है। प्रदेश का एक मात्र होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. दिलीप मुकुंद पिंपले ने बताया कि रायपुर नवोदय में बच्चों को हर वर्ष चिकन पॉक्स का संक्रमण फैलता था। यहां के छात्र वहीं छात्रावास में रहते थे, जिसके कारण भी संक्रमण बहुत तेजी से फैलता था। बच्चों का होम्योपैथी से इलाज किया गया। पिछले पांच वर्षों से चिकन पॉक्स नहीं हो रहा है। डॉ. दिलीप मुकुंद ने बताया कि नवोदय की तरफ से इसका प्रमाण-पत्र भी दिया गया है। डॉ. दिलीप मुकुंद ने बताया कि किडनी स्टोन को भी हमने बिना ऑपरेशन के जड़ से खत्म किया है। मैं पिछले 25 वर्षों से होम्योपैथी का इलाज कर रहा हूं। अब तक 100 से अधिक मरीजों का किडनी स्टोन का इलाज कर चुका हूं। किडनी स्टोन के आकार और वह किस जगह पर है, उसके अनुसार ठीक होने में समय लगता है। अधिकतर किडनी स्टोन तीन से छह महीने में निकल जाते हैं। कभी-कभी ही होता है कि जब एक वर्ष तक का समय लगा हो। डॉ. दिलीप बताते हैं कि खानपान और दिनचर्या की वजह से महिलाओं में पीसीओडी की समस्या बढ़ रही है। अभी तक 100 से अधिक महिलाओं का पीसीओडी का सफल इलाज कर चुका हूं। महिला को पहला बच्चा होने के बाद 10 वर्ष तक दूसरा बच्चा नहीं हुआ। मेरे पास इलाज के लिए आई, होम्योपैथी के इलाज से उन्हें दोबारा बच्चा हुआ। पीसीओडी या पालीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक हार्मोनल विकार है। इसमें महिलाओं के अंडाशय में कई छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं। ये सिस्ट गांठ की तरह दिखाई देते हैं। पीसीओडी की वजह से महिलाओं को गर्भधारण समेत कई तरह की समस्याएं होती हैं। होम्योपैथी में चर्मरोग का बहुत ही सफल इलाज होता है। सोरायसिस स्किन डिसीज है, बहुत ही रेयर होती है। ये बीमारी ठीक नहीं होती है, लेकिन हमने बहुत सारे मरीजों को ठीक किया है। इसके अलावा बहुत सारी स्किन से जुड़ी बीमारियां हैं, जिनका सबसे अच्छा इलाज होम्योपैथी में हैं।

  • Related Posts

    *रायपुर,,नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया,*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की रिपोर्ट रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, 25 मार्च 2026 – कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन, रायपुर के मुख्यालय से आज “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत एक भव्य रैली…

    *रायपुर,,अब घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने की तैयारी,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) अब घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया,*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया,*

    *रायपुर,,अब घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने की तैयारी,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,अब घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने की तैयारी,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *फायर NOC प्रक्रिया में बदलाव से बढ़ते आर्थिक बोझ पर चिंता*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 3 views
    *फायर NOC प्रक्रिया में बदलाव से बढ़ते आर्थिक बोझ पर चिंता*

    *रायपुर के वकील से 1.33 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 5 views
    *रायपुर के वकील से 1.33 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज*

    *सोना-चांदी की दुकान में 10 लाख की चोरी, दीवार फाड़कर वारदात*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 1 views
    *सोना-चांदी की दुकान में 10 लाख की चोरी, दीवार फाड़कर वारदात*

    *शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 2 views
    *शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page