Home / राजधानी / *राजधानी रायपुर निगम के गड्‌ढे में डूबे 3 बच्चे…1 की मौत*

*राजधानी रायपुर निगम के गड्‌ढे में डूबे 3 बच्चे…1 की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के गुलमोहर पार्क में रविवार को निगम के गड्ढे में 3 बच्चे डूब गए, जिनमें से एक 7 साल के बच्चे दिव्यांश की मौत हो गई है। आज बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने गुलमोहर पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया हादसा गुढ़ियारी थाना इलाके का है। एक बच्चे की मौत और 2 बच्चों को चोट आने के बाद कॉलोनीवासी आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक दिन पहले शनिवार को भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था। छत्तीसगढ़ नगर में 3 साल का बच्चा गिरा था जिसे किसी तरह एक शख्स ने बचा लिया था। ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। बच्चे का आज सुबह अंतिम संस्कार किया गया। कोटा स्थित श्मशान घाट में बच्चे का शव दफनाया गया। 7 साल के बच्चे दिव्यांश की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई, परिजन रोते-बिलखते रहे। निगम ने अपनी जारी विज्ञप्ति में कहा है कि बच्चे गड्‌डे में नहाने के लिए उतरे थे। लोगों ने कहा कि इतने गंदे पानी में कौन नहाने उतरेगा। रविवार को यह हादसा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी गुलमोहर पार्क, रामनगर में हुआ है। निगम की ओर से खोदे गए गड्ढे में 3 बच्चे गिर गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदा गया गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। पाइपलाइन के लीकेज होने के कारण गड्ढा पानी से भर गया था। जब बच्चे पास में खेल रहे थे, तभी तीनों गड्ढे में जा गिरे। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे 5 से 7 साल की उम्र के थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा खोदने के बाद उसे किसी भी तरह से न तो ढका गया और न ही वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। हादसे के बाद लोग नगर निगम प्रशासन से जवाबदेही और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गुलमोहर पार्क वाली घटना से एक दिन पहले भी ऐसा ही हादसा हुआ। शनिवार की रात छत्तीसगढ़ नगर स्थित शीतला मंदिर के पास 3 साल का बच्चा खुले गड्ढे में गिर गया था। गनीमत रही कि सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार ने बच्चे को डूबता देख लिया और समय रहते बाइक सवार ने गड्ढे में कूदकर उसे बचा लिया। शीतला मंदिर के पास हुए हादसे में भी गड्ढा निगम की ओर से खोदा गया था। यहां गंदे पानी की शिकायत के बाद गड्ढा खोदा गया लेकिन उसे खुला ही छोड़ दिया गया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page