Home / राजधानी / *रायपुर,कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए नही मिले तो बेटे ने मां को उतार दिया मौत के घाट, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला,,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

*रायपुर,कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए नही मिले तो बेटे ने मां को उतार दिया मौत के घाट, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला,,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी मां से जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए 200 रूपये की मांग की थी। मां ने पैसा देने से इंकार कर दिया, जिससे नाराज बेटे ने मां पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी पर भी आरोपी ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। हत्या की ये वारदात रायपुर के उरला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में आज सुबह हत्या की ये वारदात घटित हुई। आरोपी प्रदीप देवांगन पेशे से ई-रिक्शा चलाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आज सुबह अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये मांगे। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी आपा खो दिया और घर में पड़े हथौड़े से वार कर मां की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात यहीं नहीं रुकी। बीच-बचाव करने आई पत्नी रामेश्वरी देवांगन पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के वक्त घर में मौजूद 15 वर्षीय बेटे ने किसी तरह बीच-बचाव कर मां को बचाने की कोशिश की और फिर भागकर लोगों को सूचना दी। जब तक मोहल्ले वाले पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल आरोपी की मां को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घायल पत्नी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उरला पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page