Home / राजधानी / *रायपुर,,कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर दिल्ली में भी प्रदर्शन की तैयारी – विकास उपाध्याय*

*रायपुर,,कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर दिल्ली में भी प्रदर्शन की तैयारी – विकास उपाध्याय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंग टैक्स वसूली केंद्र

हाथों में बेशरम का फूल लेकर टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों को भेंट किया ताकि वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को इसको दे सके, वही आम जनता को गुलाब का फूल भेंट किया

कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर टोल प्लाजा में प्रदर्शन

कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर विकास उपाध्याय चरणबद्ध आन्दोलन कर रहे

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से प्रतिनिधि मण्डल के मुलाकात हेतु समय की मांग लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया

कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली के मुद्दे को लगातार उठा रहे

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,(छत्तीसगढ़) पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली को भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंह टैक्स वसूली का नाम देकर प्रदर्शन किया ,विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेस जनों ने जहां टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी को भेंट हेतु बेशर्म का फूल दिया वहीं आम जनता को गुलाब फूल भेंट कर अनोखा प्रदर्शन किया l लगातार 2 घंटे तक प्रदर्शन किया गया जिसमें चक्का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई l उपाध्याय ने कहा कि अवधि समाप्त होने के पश्चात भी टोल नाके में वसूली का सिलसिला जारी है लगातार शिकायतें होने के बाद भी इसे बंद नहीं किया जा रहा है जबकि पूर्व में कहा गया था कि रायपुर 04 और दुर्ग भिलाई 07 को इसमें छूट रहेगी लेकिन फास्ट ट्रैक होने के कारण उनका भी पैसा ऑटोमेटिक कट जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के लोग इसे अपनी जेबों को भर रहे हैं और लगातार टेंडर पर टेंडर निकालकर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है किया जा रहा हैl

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के माध्यम से कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा को हटाये जाने संबंधित चर्चा हेतु समय की मांग की गई थी, जिसका अब तक किसी भी प्रकार का जवाब नहीं आया है। उपाध्याय ने कहा कि जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा हटाया नहीं जाता तब तक कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन कर सड़क की लड़ाई लड़ती रहेगी। कुछ दिनों पूर्व एनएचएआई के दफ्तर में जाकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाये जाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किये थे, लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। इसीलिए केन्द्रीय मंत्री से चर्चा हेतु समय की मांग की गई थी ताकि वस्तुस्थिति से उनको अवगत् कराया जा सके l आगे कहा कि इसके लिए हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले दिनों में दिल्ली में भी प्रदर्शन करेंगे।

विकास उपाध्याय ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर लगातार मुद्दे उठ रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का दिनांक 19 मार्च 2021 का न्यूज़ है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द संपूर्ण भारत में टोल नाके बंद किये जायेंगे और सिर्फ जीपीएस की सहायता से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जायेगा एवं उन्होंने यह तक घोषणा किये थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो कथन है उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। उपाध्याय ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा सड़के तो बनाई जा रहीं हैं लेकिन आम जनता की जेबों में सीधे डाका डालने का काम सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ में ही 20 से अधिक टोल प्लाजा संचालित हैं, जनता जब वाहन क्रय करते समय रोड टैक्स दे रही है तो फिर उनसे टोल लेना न्यायसंगत नहीं है। उपाध्याय ने कहा कि महंगाई के इस दौर पर जनता को जिस क्षेत्र में लाभ मिल सके सरकार को सोचना चाहिए लेकिन ठीक इसके विपरीत सरकार जनता जनार्दन को लूटने का काम कर रही हैं

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page