*फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर रायपुर में FIR*

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सिटी कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। रायपुर में सोमवार को समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। डायरेक्टर पर आरोप है कि उनके आपत्तिजनक बयानों से ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके चलते रायपुर के ब्राह्मण समाज ने सोमवार को अनुराग कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी कोतवाली में शिकायत की थी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की शिकायत पर डायरेक्टर पर FIR दर्ज हुई है। संगठन के प्रमुख पंडित नीलकंठ त्रिपाठी ने कहा है कि, ब्राह्मण समाज पर जातिगत अभद्रभाषा में टिप्पणी करने की वजह से समाज की भावनाएं आहत हुई है। शिकायत पर रायपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के धारा 196 और 302 के तहत केस दर्ज किया है। धर्म, जाति, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच नफरत को बढ़ावा देने के बारे में है। सद्भाव बनाए रखने में प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले एक्शन भी इसमें शामिल है। वहीं, धारा 302 जानबूझकर किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, आवाज या संकेत आदि के प्रयोग से संबंधित है। दरअसल, समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जिंदगी पर एक फिल्म बनी है। इस फिल्म की रिलीज डेट टालने को लेकर अनुराग कश्यप भड़क गए थे। डायरेक्टर ने ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसी के कारण देश भर में ब्राह्मण समाज के लोग कश्यप के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर रहे हैं। रायपुर के ब्राह्मण समाज ने सोमवार को अनुराग कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अनुराग कश्यप को सख्त नसीहत दी है। उन्होंने कहा है, अगर भारत में रहना है तो भारत के साथ चलना होगा। कुछ लोग जाति, संप्रदाय के नाम पर विद्वेष फैलाना चाहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अनुराग कश्यप की फिल्म ‘फुले’ 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी। हालांकि, जातिवाद के आरोप के बाद फिल्म के रिलीज डेट को टालना पड़ा है। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में कई बदलाव किए हैं। इसकी रिलीज में देरी और CBFC के बदलावों से परेशान होकर अनुराग ने केंद्र सरकार, ब्राह्मण समुदाय और सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर चंद पोस्ट शेयर की थीं। इसके बाद अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। अनुराग पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा था- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितनी तुम्हारी उनसे सुलगती है, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे। इसका जवाब देते हुए डायरेक्टर ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

  • Related Posts

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायपुर 2 के CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हुए 100% परीक्षा परिणाम दर्ज किया…

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,हिदायत अली की 86वीं जयंती एवं स्टैण्ड बॉल के 18वें स्थापना दिवसमुख्य अतिथि का वक्तव्य- पूर्व कुलपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’*

    *’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’*

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

    *10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

    You cannot copy content of this page