*तेंदुआ और वन भैंसा का शिकार करने वाले 2 शिकारियों को किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी*

महासमुंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल अंतर्गत संरक्षित वन क्षेत्र में दो दिन पहले करंट प्रवाहित तार में फंसकर तेंदुआ और वन भैंसा की मौत की घटना सामने आई थी। इस मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

बता दें कि वन विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इससे पहले एक जंगली सुअर का भी शिकार कर उसे पकाकर खा लिया था। विभाग ने जब छापेमारी की तो आरोपियों के पास से पकाया हुआ सुअर का मांस, बिजली के तार, कांच की शीशी, लोहे की कुल्हाड़ी, लकड़ी की खूंटी, शाही जानवर का पंख, खरगोश और पक्षियों को पकड़ने के फंदे बरामद किए गए।

बागबाहरा वन परिक्षेत्र के रेंजर लोकनाथ ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश रावत (33 वर्ष) ग्राम खल्लारी निवासी और मनोहर यादव (50 वर्ष) ग्राम ओंकारबंद निवासी शामिल हैं। तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, इस मामले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

लगातार हो रही वन्यजीव मौतों से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों को सख्त सजा देने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,हिदायत अली की 86वीं जयंती एवं स्टैण्ड बॉल के 18वें स्थापना दिवसमुख्य अतिथि का वक्तव्य- पूर्व कुलपति…

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    शांतिनगर स्थित किराना दुकान में दी गई दबिश, 18.72 बल्क लीटर शराब जब्त रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिला आबकारी विभाग बीजापुर ने अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए भारी मात्रा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,, पारिवारिक तनाव के कारण परेशान था,खुद को बम से उड़ाने का निर्णय था,आरोपी मोबाइल मेकैनिक का खुलासा*

    *रायपुर,, पारिवारिक तनाव के कारण परेशान था,खुद को बम से उड़ाने का निर्णय था,आरोपी मोबाइल मेकैनिक का खुलासा*

    *रायपुर में हत्या:-चापड़ से हमला आरोपी ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, मौके पर ही मौत*

    *रायपुर में हत्या:-चापड़ से हमला आरोपी ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, मौके पर ही मौत*

    *रायपुर,,संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी,,रायपुर पुलिस*

    *रायपुर,,संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी,,रायपुर पुलिस*

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    You cannot copy content of this page