*छत्तीसगढ़ सरकार ने शसकीय सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी के लिए किया महत्वपूर्ण सुधार*

13 सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण सुधार लागू किया है। राज्य के प्रमुख विभागों की 13 सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाया गया है, ताकि नागरिकों और व्यवसायियों को समय पर सेवाएं मिलें। इन विभागों में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, सीईसीबी, वाणिज्य और उद्योग, विधिक माप विज्ञान, नगर तथा ग्राम निवेश और जल संसाधन विभाग शामिल हैं। इस कदम से मंजूरी और अनुमति की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी होगी, जिससे पारदर्शिता, कार्यक्षमता और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत, इन 13 सेवाओं के लिए निर्धारित समयसीमा का पालन अनिवार्य होगा। यदि कोई विभाग समय पर सेवा प्रदान करने में विफल रहता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। यह प्रणाली न केवल सरकारी कामकाज को गति देगी, बल्कि नागरिकों और व्यवसायियों के बीच सरकार के प्रति विश्वास को भी मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में हर नागरिक और व्यवसायी को सरकारी सेवाएं तेजी से और पारदर्शी तरीके से मिलें। पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत 13 महत्वपूर्ण सेवाओं को शामिल करना इस दिशा में एक बड़ा कदम है। यह सुधार न केवल जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, बल्कि राज्य में निवेश और विकास को भी नई गति देगा।

किन सेवाओं को मिलेगा लाभ

इस नई व्यवस्था में पर्यावरण मंजूरी, औद्योगिक लाइसेंस, माप-तौल प्रमाणन, टाउन प्लानिंग अनुमोदन और जल संसाधन से संबंधित अनुमतियां जैसी सेवाएं शामिल हैं। पहले इन सेवाओं में देरी के कारण व्यवसायियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब तय समयसीमा के साथ यह सुनिश्चित होगा कि आवेदनों का निपटारा जल्द से जल्द हो।

रायपुर अवन्ति बाई चौक के युवा व्यवसायी श्री नान्हू अग्रवाल ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा, पहले मंजूरी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब समयसीमा तय होने से हमारे कारोबार को गति मिलेगी। यह व्यवसायियों के लिए बहुत बड़ी राहत है।

पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाई गई यह व्यवस्था सरकारी कामकाज में जवाबदेही को बढ़ावा देगी।  इससे न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाएं सुगम होंगी, बल्कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बनेगा। यह कदम छोटे और मझोले उद्यमों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा, जो समयबद्ध सेवाओं पर निर्भर रहते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार का यह सुधार डिजिटलीकरण और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक और मील का पत्थर है। सरकार की योजना है कि भविष्य में और सेवाओं को इस एक्ट के दायरे में लाया जाए, ताकि राज्य में हर क्षेत्र में विकास को गति मिले। इस पहल से निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ नए भारत के निर्माण में अपनी मजबूत भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य में सुचारू परिवहन व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 20 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। महानदी…

    *बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक और पति ने किया 1.38 करोड़ का गबन*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मंगला चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उपशाखा प्रबंधक रही तनीशा अग्रवाल और उसके बैंककर्मी पति विकास द्विवेदी ने मिलकर 1.38 करोड़ रुपये का गबन किया है। आरोपितों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले*

    *छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले*

    *बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक और पति ने किया 1.38 करोड़ का गबन*

    *बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक और पति ने किया 1.38 करोड़ का गबन*

    *बिलासपुर में दो करोड़ का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा गया*

    *बिलासपुर में दो करोड़ का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा गया*

    *रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, दमकल घंटों बाद पहुँची*

    *रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, दमकल घंटों बाद पहुँची*

    *रायपुर में ‘मैरिज स्कैम’: शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से 9 लाख की ठगी*

    *रायपुर में ‘मैरिज स्कैम’: शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से 9 लाख की ठगी*

    *मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी की याचिका खारिज, ट्रायल दंतेवाड़ा में होगा*

    *मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी की याचिका खारिज, ट्रायल दंतेवाड़ा में होगा*

    You cannot copy content of this page