Home / राजधानी / *रायपुर,जनता की आवाज़ और विपक्ष की बात सुनने का साहस नही जुटा पा रहे भाजपा पार्षद,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*रायपुर,जनता की आवाज़ और विपक्ष की बात सुनने का साहस नही जुटा पा रहे भाजपा पार्षद,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शेख मुशीर ने कहा आज सामान्य सभा में भाजपा पार्षदों ने सभापति जी के आदेश की लगातार अवमानना करते हुए विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया हमे सभापति जी के द्वारा बोलने का अवसर दिया गया तब हम अपनी बात रख रहे थे परंतु भाजपा पाषदों ने सामने आकर हल्ला शुरू कर दिया और हमारी बात जनता की आवाज़ को संख्या बल के दम पर दबाने का प्रयास किया ।

जब हमें अपनी बात रखने ही न्ही दिया गया तो हम कांग्रेस पार्षद दल ने बहिर्गमन किया । और रही आज के एजेंडे की बात तो एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शेख मुशीर ने समान्य सभा में कहा एक राष्ट्र एक चुनाव लागू कराना इतना आसान और व्यवहारिक न्ही लगता है ।
इस सरकार ने तो नगरीय निकाय चुनाव को समयवधि के बाद कराया और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करा भी नहीं पायी
आगे शेख मुशीर ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करने से पहले अति आवश्यक है इस बात को ध्यान में रखना की इस प्रणाली से लोकतन्त्र स्थापित होता है और इसे बेहद मज़बूती से और सभी दलों को साथ लेकर जनता की सहमति से सविंधान के दायरे में रहकर लागू करना उचित होगा ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page