*रायपुर,,CM साय ने कहा- पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है. कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. ऑपरेशन में जवानों ने 3 महिला नक्सलियों को ढेर किया है. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रणभूमि पर डटे जवानों के हौसले को सराहा है.

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन पर आज कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली है. रणभूमि में हमारे वीर जवान 44 डिग्री की तीव्र गर्मी, पानी की कमी और बिना छांव जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भी डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए सराहना की है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सरहदी इलाके के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों और नक्सलियों के बीच काफी दिनों तक मुठभेड़ चली. अभी भी जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं.

बड़े नक्सली लीडर की सूचना मिलते ही तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ की फोर्स को मिलाकर एक स्पेशल ऑपरेशन प्लान किया गया. युवा और जांबाज जवानों की टीम तैयार की गई, जो इन दुर्गम पहाड़ियों में टिक सके, लड़ सके और जीत सके. अब तक इस ऑपरेशन को 7 दिन हो चुके हैं. जवानों ने चारों तरफ से पहाड़ियों को घेर लिया है और धीरे-धीरे चोटी की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि गर्मी ने भी एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. अब तक 40 जवान हीटवेव का शिकार हो चुके हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को सफल बनाने बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बल के जवानों को बुलाया गया है.

करीब 1 महीने का राशन और पहाड़ पर प्राकृतिक पानी के स्रोत नक्सलियों को ताकत दे रहे हैं. ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक गुफा भी मिली, जिसमें एक शिवलिंग स्थापित था, लेकिन वहां कोई नक्सली नहीं मिला.
कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर ये बड़े नक्सली लीडर हैं मौजूद

सूत्रों के मुताबिक, कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर नक्सली लीडर हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश, आजाद ये सभी बड़े सीसी मेंबर मौजूद हैं. इनके साथ चंद्रन्ना, सुजाता, विकल्प, विज्जा, उर्मिला, गंगा, अभय, पापा राव और देवा के अलावा बटालियन नंबर 1 और 2 के लगभग सभी बड़े नक्सली भी वहां मौजूद हैं. यानी अगर ये ऑपरेशन सफल होता है तो बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट जाएगी.

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन को निर्णायक दौर में पहुंचा दिया है. हर दिन नक्सलियों के लिए आखिरी सुबह साबित हो रही है. कुछ दिन पहले ही पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की थी. साथ ही कई हथियार भी बरामद किए गए थे. पुलिस ने साफ कह दिया है कि जब तक नतीजा नहीं निकलेगा ऑपरेशन जारी रहेगा. यह बस्तर के इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन है और अब पूरे देश की नजर इस निर्णायक लड़ाई पर टिकी है.

  • Related Posts

    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) वन विभाग के मुखिया वी. श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को केंद्र सरकार ने संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार से जांच व…

    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बुधवार को जारी 10वीं-12वीं के नतीजों में ठग भी सक्रिय रहे। नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि रिजल्ट घोषित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 5 views
    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 5 views
    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 5 views
    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 6 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 4 views
    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 4 views
    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

    You cannot copy content of this page