*फर्जी कार्डियोलाजिस्ट की डिग्री लेकर लोगों की जान के साथ करता रहा है खिलवाड़,, सियासत दर्पण न्यूज़ से डॉ. शाज़िया अली की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ से डॉ. शाज़िया अली की रिपोर्ट

अपोलो के फर्जी कार्डियोलाजिस्ट डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य उर्फ डॉ. केम कानून के चपेट मे,,,,

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,, बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में बतौर फर्जी कार्डियोलाजिस्ट काम करने वाले डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य उर्फ डॉ. केम को मध्य प्रदेश के दमोह से गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस आज सुबह बिलासपुर लेकर पहुंची। सीजेएम कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट के तहत डा केम को पूछताछ के लिए लाने की अनुमति दे दी थी। सरकंडा पुलिस आज सुबह 11 बजे डा केम को लेकर जिला न्यायालय पहुंची। जिला न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद पुलिस डा केम से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ प्रारंभ करेगी।

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने 2 अगस्त 2006 को अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था।डॉ. केम ने उनका एंजियोग्राफी और एंजियाप्लास्टी किया था। आपरेशन के कुछ ही घंटाें बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ने पर उनको आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां वेंटिलेटर पर रखा गया। वेंटिलेटर पर रखने के कुछ ही घंटों के भीतर उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उनके पुत्र डॉ. प्रदीप शुक्ला ने डॉ. केम के आपरेशन और इलाज पर शंका जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और डॉ.केम के डिग्री की जांच पड़ताल करने की मांग की थी।

डॉ. प्रदीप शुक्ला की शिकायत को पुलिस ने गंभीर अपराधिक घटना मानते हुए तत्काल कार्यवाही प्रारंभ कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर,अपोलो अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस अधीक्षक दमोह से रिपोर्ट मंगाया गया एवं पुलिस द्वारा अपने स्तर पर जांच प्रारंभ किया गया और जांच के बिंदु को आरोपी डॉक्टर के डिग्री पर फोकस किया गया ,डॉक्टर के अस्पताल में नियुक्ति संबंधी दस्तावेज प्राप्त किया गया।

फर्जी कार्डियोलाजिस्ट की डिग्री लेकर लोगों की जान के साथ करता रहा है खिलवाड़

जांच में इस बात की भी पुष्ट हुई है कि डॉ. केम के पास D M कार्डियोलॉजी की डिग्री फर्जी है। छग मेडिकल काउंसिल में डिग्री का पंजीयन भी नहीं है। फर्जी डॉक्टर केम को एंजियोप्लास्टी करने का अधिकार ही नहीं था।

चिकित्सकीय लापरवाही से बढ़कर यह मामला क्रूरमत आपराधिक मानव वध का है

पुलिस का मानना है कि मामला चिकित्सकीय लापरवाही का न होकर क्रूरतम आपराधिक मानव वध का है । डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम एवं अपोलो प्रबंधन के विरुद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 563/2025 ,धारा –420,466,468,471,304,34 भादवि के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है ।

अपोलो अस्पताल में कितने मरीजों का किया कार्डियक आपरेशन इस बात की भी होगी पड़ताल

डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के अस्पताल में पदस्थापना अवधि में उपचार किए गए समस्त मरीजों को जांच में शामिल किया गया है । विवेचना के दौरान एक अन्य मरीज स्व भगत राम डॉ. डोडेजा की भी मृत्यु होना ज्ञात हुआ है ,अतः उनके मौत को भी जांच में शामिल किया गया है ।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर जिला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली की रिपोर्ट।

  • Related Posts

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ है। मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय…

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड पर सिरसा गेट प्रीमियम शराब दुकान के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    You cannot copy content of this page