Home / राजधानी / राज्य के 359 हाजी सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना

राज्य के 359 हाजी सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030
रायपुर। हज 2025 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से फ्लाइनास की फ्लाइट नंबर XY8228 से राज्य के 359 हाजियों का जत्था जिसमें 188 पुरुष हज यात्री एवं 171 महिला हज यात्री शामिल रहे, दिनांक 25/05/2025 को मध्यरात्रि 11.20 बजे, हज के लिए रवाना हुआ।  छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों की दिनांक 23/5/2025 को हज हाउस नागपुर में रिपोर्टिंग कराई गई, दिनांक 24/05/2025 को हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण किया गया। दिनांक 25/05/2025 को हज हाउस में लगेज चेकइन कराया गया तथा शाम 5.30 बजे से महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद आसिफ उस्मान खान, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान, पूर्व अध्यक्ष/सदस्य मोहम्मद असलम खान, हाजी अब्दुल रज्जाक खान ने  विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जिससे हज यात्रियों का प्रस्थान सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ। नागपुर  एंबारकेशन प्वाइंट से राज्य के हज यात्रियों की सुगमता पूर्वक प्रस्थान की समस्त व्यवस्थाओं का संपादन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैय्यद अकबर बक्सी.अब्दुल असलम. मोहम्मद युसूफ. सैय्यद सलीम. अब्दुल रज़िक, सैय्यद एहतिशम अहमद, मोहम्मद अमान, मोहम्मद इरशाद मोहम्मद अनीस, मोहम्मद लुकमान, असलम खान, रफीक खान, शाहनवाज़ खान, छोटू खान, मोहम्मद मुशताक, शहज़ादा खान,मौलाना अशरफ, सलीम वारसी उपस्थित रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page