Home / राजधानी / *रायपुर,,मेकाहारा गार्ड रूम शराब का अड्डा बन गया है, बाउंसर पर महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार का आरोप – कर्मचारी संघ*

*रायपुर,,मेकाहारा गार्ड रूम शराब का अड्डा बन गया है, बाउंसर पर महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार का आरोप – कर्मचारी संघ*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के बाउंसर पर महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पत्र लिखकर कहा है कि ‘कॉल मी सर्विस’ कंपनी के बाउंसर यहां अस्पताल में अपनी झूठी अटेन्डेन्टस लगाते है। संघ ने पत्र में लिखा कि ‘कॉल मी सर्विस’ कंपनी के करीब 30% कर्मचारी फर्जी उपस्थिति दिखाकर राज्य सरकार को लाखों-करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे है। संघ ने कहा है कि कर्मचारियों ने इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ के सलाहकार ओपी शर्मा ने बताया कि कंपनी ने ठेका लेने के बाद जीरो प्रतिशत प्रॉफिट की शर्त बताकर संचालन दूसरे सुपरवाइजर और बाउंसर्स को सौंप दिया जाता है, जो कर्मचारियों की उपस्थिति में हेराफेरी करते हैं। वहीं, उन्होंने पत्रकारों से हुई मारपीट का विरोध भी किया है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पत्र में दावा किया गया है कि मेकाहारा अस्पताल का गार्ड रूम अब शराब सेवन का अड्डा बन चुका है। जब कोई इसका विरोध करता है, तो कंपनी के गुंडे और कथित बाउंसर मारपीट पर उतर आते हैं। कोविड काल के दौरान 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की भर्ती के नाम पर 40-40 हजार रुपए वसूले गए थे। ड्रेस देने के नाम पर भी 10-10 हजार रुपए तक लिए जा रहे हैं। ये वसूली केवल मेकाहारा तक सीमित नहीं है, बल्कि दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जिला अस्पताल पंडरी, रायपुर एम्स समेत कई अन्य सरकारी संस्थानों में भी की जा रही है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page