Home / राजधानी / *रायपुर के कपड़ा दुकान से 27 लाख की चोरी*

*रायपुर के कपड़ा दुकान से 27 लाख की चोरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर के कपड़ा दुकान से 27 लाख की चोरी करने वाला आरोपी जांजगीर चांपा से पकड़ाया है। आरोपी विजय कश्यप दुकान का पूर्व ड्राइवर था। 28 मई का रात उसने दुकान में रखे नगद को लेकर अपने गांव मल्दा भाग गया। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। थाना की टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। उसके पास से 500, 200 और 100 रुपए के नोटों के रूप में पूरी चोरी की रकम 27 लाख रुपए बरामद हुई। आरोपी सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 27 लाख कैश बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि, 28 मई की रात चोरी की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत जिले के सभी थानों को अलर्ट कर टीम का गठन किया। रायपुर के माना क्षेत्र में गुरमुख आहूजा की कपड़ा दुकान में आरोपी ड्राइवर था। दुकान में रखी नगदी की जानकारी होने के कारण उसने चोरी की। बिर्रा पुलिस ने उसे हसौद पुलिस को सौंपा। बाद में हसौद पुलिस ने आरोपी को रायपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page