*रायपुर,,,CBI ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में रायपुर के एक अधिकारी पर केस दर्ज किया*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) CBI ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक अधिकारी पर केस दर्ज किया है। आरोपी रायपुर में वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी रहा है। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आधिकारिक तौर पर CBI की ओर से कहा गया है कि आरोपी भारतीय लेखा परीक्षा अधिकारी रहा है। CBI ने भ्रष्ट अफसर का नाम उजागर नहीं किया है। केस की जानकारी देते हुए CBI सूत्रों ने बताया कि अफसर, भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त रहा है। अफसर 01.01.2013 से 31.03.2025 तक पोस्टेड रहा। इस बीच उसने अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार 298 रुपए कि प्रॉपर्टी बनाई, इसमें गहने, गाड़ियां, प्लॉट शामिल हैं। CBI ने रायपुर में तीन जगहों पर आरोपी से जुड़े सबूत जुटाने जांच की है। उसके घर और ऑफिस की जांच भी की गई है। ऑडिट डिपार्टमेंट होने की वजह से अफसर को कई तरह की आर्थिक गड़बड़ियों की जानकारी पता लग जाती थी। जानकारी के मुताबिक इन्हें उजागर न करने के एवज में उसने दूसरे अफसरों से ये रुपए कमाए हैं। CBI रुपयों के लेन-देन से जुड़े सभी लोगों से इस केस में पूछताछ के बाद और अहम खुलासे करेगी।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड को लेकर कड़ाई*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़)आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत पंजीकृत शासकीय और निजी अस्पतालों को योजना की जानकारी अनिवार्य रूप…

    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर योजना लागू किया जा रहा है। दूसरी ओर विभागों का भारी बिजली बिल बकाया है। अब नई व्यवस्था के तहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड को लेकर कड़ाई*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड को लेकर कड़ाई*

    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

    *छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी*

    *तेलंगाना बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन KGH-2’*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *तेलंगाना बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन KGH-2’*

    *डिजिटल जनगणना को लेकर सीएम ने दी चेतावनी*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *डिजिटल जनगणना को लेकर सीएम ने दी चेतावनी*

    You cannot copy content of this page