Home / राजधानी / *रायपुर,मौदहापारा थाना में युवक ने पुलिस के सामने ही ब्लेड से अपना गला काटा,,,थाना प्रभारी यमन देवागन समेत अन्य स्टाफ फौरन युवक को मेकाहारा अस्पताल पहुचाया*

*रायपुर,मौदहापारा थाना में युवक ने पुलिस के सामने ही ब्लेड से अपना गला काटा,,,थाना प्रभारी यमन देवागन समेत अन्य स्टाफ फौरन युवक को मेकाहारा अस्पताल पहुचाया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,रायपुर राजधानी के मोहदापारा थाना में सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। एक 25 वर्षीय युवक सूरज नाथ जोगी निवासी कुशालपुर रायपुर ने पुलिस के सामने ही ब्लेड से अपना गला काट लिया।

उसने पुलिसकर्मियों के सामने खुद के गले पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस घटना से मौदहापारा थाना में हड़कंप मच गया।

 

घटना कल रात 8 बजे की है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि युवक मौदहापारा पुलिस थाने में एंट्री करता है। पुलिस कर्मी जब पूछती है कि क्या तकलीफ है तो, युवक कहता है मुझे मरना है,इसके बाद कुछ मिनटों में युवक अपने हाथ में रखे ब्लेड को अपने गले पर चला देता है। इस घटना के बाद थाना प्रभारी यमन देवागन समेत अन्य स्टाफ फौरन युवक को मेकाहारा अस्पताल ले गए। अस्पताल में युवक का इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, युवक के भाई का कहना है कि वह नशे का आदी है। इस तरह की हरकत वह पहले भी कर चुका है।
घटना थाने के अंदर हुई और पूरी वारदात सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page