Home / छत्तीसगढ़ / *सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार युवक,युवती की मौत*

*सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार युवक,युवती की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोंडागांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम आज एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंवराभाटा के पास तेज रफ्तार बाइक और सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे तत्काल फरसगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार फरसगांव से केशकाल की ओर जा रहे थे। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page