*रायपुर,,गांवों की गरीब लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर रायपुर बुलाया और देह व्यापार में धकेला…पुलिस ने मारा छापा*

रायपुर : (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने राजफाश किया है। आरोपी प्रदेश के कई छोटे कस्बों और गांवों से गरीब लड़कियों को निशाना बनाकर रायपुर लाई थी। उन्हें घरों में काम दिलाने का झांसा देकर राजधानी लाया गया। यहां उनकी बेबसी और आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया। यह देह व्यापार शहर के रिहायशी क्षेत्र भाठागांव के एक किराए के मकान में चल रहा था। पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सारंगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा की गरीब लड़कियों को काम दिलाने के बहाने रायपुर लाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। पुलिस ने मौके से पंद्रह सौ रुपये नकद किए हैं। पुलिस को बीते शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटालिया हाउस, भाठागांव के एक किराए के मकान में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही, सीएसपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने गवाहों के साथ मिलकर छापा मारा। एक पाइंटर (पुलिस का मुखबिर) को 1,500 रुपये देकर इटालिया हाउस, भाठागांव भेजा गया। पाइंटर को देह व्यापार में शामिल दलाल और महिलाओं की आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी लेने और मिस काल के जरिये इशारा करने को कहा गया। पाइंटर के इशारे पर पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेर लिया और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई। अंदर पाइंटर के अलावा चार अन्य लड़कियां मिलीं। लड़कियों ने बताया कि रुषा खरे ने उन्हें गांव से रायपुर बुलाया था। लड़कियों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित रुषा खरे के खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। लड़कियों को लगभग एक महीने पहले उनके घरों से बुलाया गया था। आरोपित खुद भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की है। आरोपित ने फोन से युवतियों से संपर्क किया था। इसके बाद उनकी आर्थिक हालातों को जानने के बाद, उन्हें रायपुर में नौकरी का झांसा दिया और यहां किराए के मकान में लाकर अपने साथ रख लिया। कुछ दिनों तक खाली बैठने के बाद उसने युवतियों को अधिक पैसे मिलने का लालच देकर देह व्यापार में धकेल दिया।

  • Related Posts

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 दुकानदारों से कुल 31,900 रुपए का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई…

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page