*रायपुर,,चिट-फंड कंपनी का डायरेक्टर महाराष्ट्र से गिरफ्तार*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने चिट-फंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साल 2019 में लोगों को पैसे दुगने करने का लालच देकर कंपनी में इन्वेस्ट कराया था। समय गुजरने के बाद जब लोगों ने रुपए वापस मांगे तो वह कंपनी बंद कर फरार हो गए,,यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में न्यू राजेंद्र नगर थाने में FIR दर्ज हुई। संतोष कुमार साहू और अन्य आवेदकों ने बताया कि साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टरों ने साढ़े 6 साल में पैसे दुगने करने का लालच दिया। लोगों ने कंपनी में लाखों रुपए इन्वेस्ट कर दिए। समय गुजरने के बाद कंपनी के डायरेक्टर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर, शैलेष अमृत भोईर को पहले गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से पुलिस एक अन्य डायरेक्टर प्रथमेश नितिन मिरजकर की तलाश कर रही थी जिसे महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Related Posts

    *भारतमाला मुआवजा घोटाले की जांच में ईडी डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) अभनपुर थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने…

    *बस्तर में मतांतरण विवाद: ओडिशा के पास्टर पर हमला*

    जगदलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आदिवासी बहुल बस्तर में मतांतरण का मुद्दा एक बार फिर हिंसक टकराव में बदल गया है। बस्तर थाना क्षेत्र के रेटावंड गांव में बाहरी परिवार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *भारतमाला मुआवजा घोटाले की जांच में ईडी डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाले की जांच में ईडी डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की*

    *बस्तर में मतांतरण विवाद: ओडिशा के पास्टर पर हमला*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *बस्तर में मतांतरण विवाद: ओडिशा के पास्टर पर हमला*

    *छत्तीसगढ़ की पहल: जेंडर-बैलेंस्ड काउंसलिंग से परिवार बचाव*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ की पहल: जेंडर-बैलेंस्ड काउंसलिंग से परिवार बचाव*

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: परिवार के नाम पर करोड़ों की राशि हड़पी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: परिवार के नाम पर करोड़ों की राशि हड़पी*

    *आधार अनिवार्य होने पर सरकारी स्कूलों से 10 लाख विद्यार्थी गायब*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *आधार अनिवार्य होने पर सरकारी स्कूलों से 10 लाख विद्यार्थी गायब*

    *शादी से लौट रही नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 7 युवकों पर मामला दर्ज*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *शादी से लौट रही नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 7 युवकों पर मामला दर्ज*

    You cannot copy content of this page