*बस्तर में प्लास्टिक कचरा संग्रहण और रीसाइक्लिंग*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जगदलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) माओवादियों की तरह बस्तर से प्लास्टिक कचरे के भी सफाये का संकल्प लिया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां बस्तर का प्लास्टिक मटेरियल रिकवरी फेसलिटी (एमआरएफ) सह मटेरियल रीसाइक्लिंग सेंटर (एमआरसी) एक शानदार उदाहरण पेश कर रहा है कि कैसे कचरे को भी सोना बनाया जा सकता है। बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत तीन साल पहले जगदलपुर शहर से 6 किलोमीटर दूर बुरुंदवाड़ा सेमरा में जिला प्रशासन, एचडीएफसी बैंक और सेंटर फार इन्वायरमेंट एजुकेशन (सीइसी) द्वारा स्थापित यह संयंत्र देश का दूसरा और छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा उद्यम है। पहले चरण में यहां केवल प्लास्टिक कचरा संग्रहण की सुविधा थी, तीन माह पूर्व रीसाइक्लिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page