*सरायपाली – गौरव पथ बनता जा रहा भ्रष्टाचार का पथ नाली निर्माण के दौरान फूटा शहरवासियों का आक्रोश,,, सराईपाली से सौरभ सतपथी की रिपोर्ट*

सराईपाली से सौरभ सतपथी की रिपोर्ट

सरायपाली,, सियासत दर्पण न्यूज़ – लगभग डेढ़-दो वर्षों से बन रहा गौरव पथ प्रारंभ से ही अपने साथ कई विवादों को लेकर चल रहा है। गुवतत्ताहीन निर्माण कार्य हो या निर्माण का तरीका हो, सभी पहलुओं पर यह मार्ग विवादित ही रहा है। आये दिन शहर वासियों के द्वारा इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही। लेकिन न तो इसके निर्माण में कोई कसावट दिख रही है और न ही ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही हो रही है। इस बार सड़क के किनारों पर किये जा रहे नाली निर्माण को लेकर गौरव पथ पुनः चर्चा में है। इसके निर्माण में इतनी अधिक घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है कि आमजनों को इसकी जानकारी होते ही निर्माण कर्ता स्वयं इसे तुड़वाने में जुटे हुए हैं। एक बार फिर से सड़क के किनारे नाली निर्माण को लेकर

गौरवपथ के प्रति लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है। पूर्व में भी नाली निर्माण हेतु बेतरतीब ढंग से गड्ढे खोदे गए थे, जिसे ठीक से नहीं पाटा गया और ऊपर से जैसे-तैसे समतल कर दिया गया था, उन स्थानों से भारी वाहनों के गुजरने पर आये दिन सड़क के धंसने से वाहनों के फैसने की घटनाएँ हो रही थी। वहीं वर्तमान में नाली निर्माण में घटिया सामग्रियों के उपयोग को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। आज भी दिन भर सोशल मीडिया में गौरवपथ के नाली निर्माण की बातें ही होती रही। इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता की पोल खुलते ही स्वयं ठेकेदार के द्वारा शहर के थाना चौक के पास बन चुके नाली को पुनः तुड़वाया गया है। इससे ही साबित होता है कि निर्माण में उनके द्वारा किस तरह भर्राशाही की जा रही है।

विधायक ने भी शिकायतों को लेकर रखी थी बैठक

निमार्णाधीन गौरव पथ में व्यापारियों और नगरवासियों की ओर से आ रही

शिकायतों को लेकर विगत दिनों विधायक श्रीमती चातुरी नंद के द्वारा स्थानीय श्रीराम मंदिर के पास एक बैठक रखी गई थी, जिसमें नगरवासियों और उपस्थित व्यापारियों ने गौरव पथ निर्माण में पोल शिफ्टिंग से लेकर माली निर्माण में हो रही दिक्कतों के बारे में विधायक को अवगत कराया था। इसपर विधायक ने मौके पर उपस्थित ठेकेदार के प्रतिनिधि एवं नगर
पालिका परिषद के सीएमओ को सभी समस्याओं के तुरंत निराकरण के निर्देश दिये थे। लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है।

ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं?

गौरव पथ निर्माण में विभिन्न अनियमितताओं और नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही सामने आने पर नपा के दो अधिकारियों के खिलाफ पूर्व में कार्यवाही भी हो चुकी है। इसके बावजूद गौरवपथ में भ्रष्टाचार की शिकायतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आखिरकार इतनी शिकायतों के बाद भी निर्माण कर्ता ठेकेदार के विरूद्ध क्यों कार्यवाही नहीं हो रही है, इसे लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी गौरव पथ में भ्रष्टाचार की चर्चाएँ अब आम बात हो गई है। अब देखना यह होगा कि शासन इसपर कब संज्ञान लेगा और शहर वासियों को सही मानकों के अनुरूप सड़क कब नसीब होगी ?

  • Related Posts

    *शादी का दिन बना बवाल, दुल्हन ने शराबी दूल्हे को देखकर शादी रद्द की*

    बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी…

    *टाइगर रिजर्व में पर्यावरणीय संकट: 1 लाख पेड़ काटे गए, 265 एकड़ पर अवैध कब्जा*

    गरियाबंद/रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ काटे गए। ISRO की सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page