*जल जीवन मिशन से पानी तो निकल रहा है लेकिन लोगों की प्यास नहीं बूझ पा रही है..सियासत दर्पण न्यूज़ सराईपाली से सौरभ सतपथी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ सराईपाली से सौरभ सतपथी की रिपोर्ट

सरायपाली ब्लॉक के भूथिया पंचायत के लगभग 300 आबादी वाला रावतपारा में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे है..

सरायपाली, सियासत दर्पण न्यूज़,,बेमौसम बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है.. इसके साथ ही एक बार फिर पीने के पानी की समस्या शुरू हो गयी है.. सरायपाली ब्लाक. के भूथिया गांव में जल जीवन मिशन से पानी तो निकल रहा है लेकिन लोगों की प्यास नहीं बूझ पा रही है..

 

सरायपाली ब्लॉक के भूथिया पंचायत के लगभग 300 आबादी वाला रावतपारा में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे है.. पानी टंकी से घर की दूरी अधिक होने के कारण नलों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है.. लोग बीच गली में पाइप लाइन से ही पानी छानकर लेने कों मजबूर है… जल जीवन मिशन के अंतर्गत अन्य घरों में नल से पानी तो पहुंच रहा है लेकिन रावत पारा में नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है.. वही इस मामले. में पीएचई विभाग के सहायक अभियंता खिलेश्वर साहू ने कहा की गांव में कुछ लोगों के द्वारा नल में मोटर पंप लगाकर पानी लिया जा रहा है.. जिस कारण दूसरे घरों तक नल से जल नहीं पहुंच रहा है.. ग्रामीणों कों नल में. मोटर पंप नहीं चलाने की अपील करेंगें ताकि सभी घरों में आसानी से पानी पहुंच सके..

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page