*रायपुर में 6 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में 6 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। जिसका लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया। जिसमें दिख रहा है कि बच्ची एक मेडिकल स्टोर के सामने गई। जिसके बाद मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें देवी मेडिकल के संचालक अविचल बडगे को आरोपी बनाया गया है। उनके खिलाफ लापरवाही पूर्वक काम का आरोप लगा है। बच्ची के पिता अंकु गुप्ता ने बताया कि, घटना 27 मई की है। 6 साल की लाव्या गुप्ता अपने नाना नानी के घर गुढ़ियारी के छोटा अशोक नगर आई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे वह खेलते हुए पड़ोस के देवी मेडिकल स्टोर में गई। इस दौरान उसके साथ 12 साल का मामा भी था। बच्ची उसी के पीछे-पीछे गई थी। तभी मेडिकल स्टोर के सामने गुजरते हुए बच्ची ने बाहर लगे इलेक्ट्रिक एडवर्टाइजमेंट बोर्ड को टच कर दिया। CCTV वीडियो में दिख रहा है कि, बोर्ड को टच करते ही बच्ची करंट की चपेट में आ गई। कुछ सेकेंड बाद वह जमीन पर गिर गई। इस घटना को पास से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने देखा तो आसपास के लोगों को खबर दी। जिसके बाद देवी मेडिकल स्टोर के संचालक ने बोर्ड के बिजली के स्विच को ऑफ किया। फिर बच्ची को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से मेकाहारा रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अंकु गुप्ता का कहना है कि, बच्ची के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मेडिकल स्टोर के संचालक ने बोर्ड में लाइट की व्यवस्था करने के लिए खुले में वायरिंग करवाई थी। इसी वायर के माध्यम से करंट पूरे बोर्ड में फैल गया। जिससे लोहे वाले हिस्से को टच करते ही बच्ची की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि, बोर्ड में लापरवाही पूर्वक बिजली के तार को लगाया गया था। जिस वजह से उनकी बेटी शिकार हो गई। इस मामले में लाव्या की मां का कहना है कि, परिवार ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत की थी। जिसमें आरोपी के खिलाफ एफआईआर की मांग की थी। हालांकि अब पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर देवी मेडिकल स्टोर के संचालक अविचल का कहना था कि, घटना के दिन तेज बारिश हुई थी। जिससे बोर्ड में करंट फैल गया और यह घटना हो गई। उन्होंने लापरवाही की बात को गलत बताया था। लाव्या के परिजनों ने बताया कि, उसका घटना के एक महीने बाद जन्मदिन था। वह नाना नानी के घर आई थी। घटना के एक दिन पहले ही उसकी पिता से बातचीत हुई थी। उसने अपने पिता को जल्दी आकर मिलने की बात की थी। लाव्या का एक छोटा भाई भी है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ है। मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय…

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड पर सिरसा गेट प्रीमियम शराब दुकान के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 1 views
    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    * AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    * AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान*

    You cannot copy content of this page